27वें कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
मौन धरण  करते पूर्व  सैनिक | Prabhat Khabar Network

मौन धारण करते पूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network

27वें कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शौर्य और बलिदान को याद किया. देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश.

विज्ञापन

Darbhanga News: कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में 27वां कारगिल विजय दिवस रविवार को श्रद्धा और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

शहीदों के सम्मान में रखा गया मौन

कार्यक्रम का आयोजन परिषद के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष प्रेम चंद्र चौधरी के आवास पर हुआ. इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

वीर जवानों के बलिदान को किया याद

जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार झा ने कारगिल युद्ध के नायकों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर है.

कार्यक्रम में प्रेम चंद्र चौधरी, महेश पांडेय, बी.एन. सिंह, संजय कुमार झा, अभय कुमार मिश्र, वेदानंद झा, मनोज कुमार, अरुण कुमार झा, शंभु कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन