ePaper

Back Pain: क्या ऑफिस में बैठे-बैठे आपके भी कमर में होता है दर्द? अपनाएं यह नुस्खा

Updated at : 17 Jan 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Back Pain

Back Pain

Back Pain : ऑफिस में डेस्क पर लगातार काम करते-करते कई लोगों को अचानक पीठ और कमर में दर्द होने लगता है. अगर कमर दर्द दो से तीन दिन में ठीक न हो तो सावधान हो जाना जरूरी है.

विज्ञापन

Back Pain: ऑफिस में लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करने से अक्सर कमर और पीठ में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है. यह समस्या कई कारणों से हो सकती है. जैसे लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना, गलत तरीके से बैठना या तनाव और थकावट.अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं तो चिंता न करें हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं.

नियमित करें व्यायाम

कमर और पीठ दर्द को कम करने के लिए नियमित व्यायाम बहुत फायदेमंद हो सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ आसान योगासन और स्ट्रेच से राहत मिल सकती है. यह आपके शरीर की लचीलापन को बढ़ाएगा और मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा.

शारीरिक मुद्रा में बदलाव

ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से पीठ और कमर में दर्द होना आम है. गलत मुद्रा में बैठना भी इसका कारण बन सकता है. इसलिए जब आप कुर्सी पर बैठें तो सुनिश्चित करें कि आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी हो और आपकी बैठने की स्थिति सही हो. इसके अलावा रात को सोते समय भी ध्यान रखें कि आपकी नींद की स्थिति सही हो ताकि कमर पर दबाव न पड़े.

also Read : आंवला का अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक, जानिए साइड इफेक्ट्स

मानसिक स्थिति का भी रखें ध्यान

अगर आप तनाव या चिंता महसूस कर रहे हैं तो यह भी आपके पीठ और कमर के दर्द को बढ़ा सकता है. इसलिए मानसिक स्थिति का ध्यान रखना भी जरूरी है. सकारात्मक सोच और तनाव को नियंत्रित करने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है.

पर्याप्त लें नींद

नींद और शरीर के दर्द के बीच गहरा संबंध है. विशेषज्ञों के अनुसार कम नींद से कमर और पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, ताकि आपकी मांसपेशियां और तंत्रिकाएं आराम कर सकें और शरीर दर्द मुक्त रहे.

Also Read : Curry leaves for controlling cholesterol : कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे खाएं करी पत्ता

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola