वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ओट्स इडली, जानें बनाने का आसान तरीका
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jul 2025 7:19 PM
Pic Credit- Freepik
Oats Idli Recipe: वजन घटाने और हेल्दी डाइट के लिए ओट्स इडली एक बेहतरीन विकल्प है. जानिए इसे घर पर स्वादिष्ट और आसान तरीके से बनाने की पूरी विधि.
Oats Idli Recipe: आज की तारीख में कई लोग वजन पर कंट्रोल करना चाहते हैं. क्योंकि मोटापा डायबिटीज-हाई कोलेस्ट्रॉल की जड़ है. अपना वजन नियंत्रित में करने के लिए लोग ब्रेकफास्ट में चावल या चावल से बनी चीजें खाना छोड़ देते हैं. अगर आप भी उनमें से हैं तो ओट्स इडली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. वैसे तो इडली साउथ इंडियन डिश है. लेकिन ओट्स इडली की बात ही अलग है. क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ लो कैलोरी, फाइबर रिच और डाइजेस्टिव फ्रेंडली होती है. इसे ओट्स और सब्जियों से तैयार किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर ही आसानी से कैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक ओट्स इडली बना सकते हैं.
ओट्स इडली के लिए आवश्यक सामग्री (2-3 लोगों के लिए)
- ओट्स – 1 कप
- सूजी (रवा)- ½ कप
- दही (फैट फ्री या नॉर्मल)- ¾ कप
- कटी हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, मटर)- 1 कप
- सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 6-7 पत्ते
- हरी मिर्च- (बारीक कटी) 1
- अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- इनो या बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
- थोड़ा सा तेल (तड़का लगाने के लिए)- 1 छोटा चम्मच
Also Read: Aloo Manchurian Recipe: पनीर भूल जाएंगे जब खाएंगे आलू मंचूरियन, जानें बनाने की विधि
कैसे बनाएं लो कैलोरी ओट्स इडली
- एक कढ़ाही में ओट्स को धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें. ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
- एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें. उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, अदरक और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें.
- एक बाउल में ओट्स पाउडर, सूजी, दही, नमक, तड़का और सब्जियां डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा बैटर बनाएं. इसे 10 मिनट तक ढककर रखें.
- अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा मिलाएं और तुरंत अच्छी तरह फेंट लें.
- इडली सांचे को हल्का ग्रीस करें, बैटर डालें और 10-12 मिनट तक स्टीम करें. इसके बाद चाकू से इसे चेक करें. अगर साफ निकले तो समझ लीजिए इडली तैयार है.
किसके लिए फायदेमंद?
- वजन घटाने वालों के लिए
- डायबिटीज या ब्लड प्रेशर पेशेंट्स के लिए
- हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहने वालों के लिए
- बच्चों को सब्जियां खिलाने का आसान तरीका
Also Read: Protein Sandwich Recipe: ब्रेड नहीं तो क्या हुआ,ऐसे बनाएं क्रिस्पी सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










