Protein Sandwich Recipe: ब्रेड नहीं तो क्या हुआ,ऐसे बनाएं क्रिस्पी सैंडविच

Protein Sandwich Recipe: स्पेशल सैंडविच आपकी सुबह की भूख को शांत करने के साथ ही आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगा. आज ही करें ट्राय.
Protein Sandwich Recipe: अगर आप ब्रेड खाने से बचते हैं या ब्रेड खत्म हो गई है तो भी चिंता की कोई बात नहीं.आज हम आपको बताएंगे ऐसी रेसिपी जो बनाने में बेहद आसान हो और खाने में भी हेल्दी हो.चलिए सीखते हैं बिना ब्रेड के ये आसान और टेस्टी प्रोटीन सैंडविच कैसे बनाएं.यह स्पेशल सैंडविच आपकी सुबह की भूख को शांत करने के साथ ही आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगा.
सामग्री
- 2 बड़े पत्ते बटरहेड लेट्यूस या पत्ता गोभी (साफ़ और सुखाए हुए)
- 100 ग्राम पनीर (कटा हुआ या ग्रेट किया हुआ)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून दही या मेयोनेज़ (इच्छानुसार)
- 1 टीस्पून तेल या मक्खन (सैंडविच टोस्ट करने के लिए)
बनाने की विधि
- पनीर भरावन बनाएं: कटे हुए पनीर में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. दही या मेयोनेज डालकर मिश्रण को थोड़ा क्रिमी बनाएं.
- पत्ते तैयार करें: लेट्यूस या पत्ता गोभी के पत्तों को धोकर सुखा लें. अगर चाहें तो तवे पर हल्का सा सेंक कर नरम और फ्लेक्सिबल बना सकते हैं.
- सैंडविच बनाएं: एक पत्ते पर तैयार पनीर मिश्रण फैलाएं और दूसरे पत्ते से ढक दें.
- टोस्ट करें: तवे को मध्यम आंच पर गरम करें, थोड़ा तेल या मक्खन लगाएं. सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.
- परोसें: गरमागरम क्रिस्पी प्रोटीन सैंडविच को तुरंत परोसें.
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




