Aloo Manchurian Recipe: पनीर भूल जाएंगे जब खाएंगे आलू मंचूरियन, जानें बनाने की विधि 

Updated at : 12 Jul 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
aloo manchurian recipe

Aloo Manchurian Recipe: अब तक आलू से बनी सब्जी जरूर खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में आलू की सब्जी नहीं, आलू से मंचूरियन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Aloo Manchurian Recipe: अब तक आपने पनीर मंचूरियन, गोभी मंचूरियन या चाइनीज स्टाइल नूडल्स तो कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही चटपटा मंचूरियन स्वाद आलू से भी बनाया जा सकता है? जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं आलू मंचूरियन की एक ऐसी यूनिक और मजेदार रेसिपी, जो स्वाद में इतनी टेस्टी है कि अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आलू से सब्जी नहीं, मंचूरियन बनाने के बारे में. 

आलू मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री 

  • उबले हुए आलू – 4 (मीडियम आकार)
  • कॉर्नफ्लोर – 4 चम्मच 
  • मैदा – 2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक -स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल – आवश्यकता अनुसार
  • लहसुन – 6-7 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 चम्मच (गार्निश किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • सोया सॉस – 1 चम्मच 
  • टमाटर सॉस – 2 चम्मच 
  • चिली सॉस – 1 चम्मच 
  • सिरका, विनेगर – 1 चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

आलू मंचूरियन बनाने की विधि 

  • सबसे पहले उबले आलू के टुकड़ों को एक बाउल में डालें, फिर 
  • उसमें कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कोटिंग जैसा घोल बना लें. 
  • अब इन टुकड़ों को गरम तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
  • तले हुए आलू को टिशू पेपर पर निकाल लें. 
  • इसके बाद अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें, फिर इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. 
  • फिर प्याज और शिमला मिर्च डालें और इसे तेज आंच पर 1-2 मिनट भूनें. अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस और सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • सारी चीजें अच्छे से मिल जाने के बाद स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर ऊपर से थोड़ा पानी डालें और इसे 3-4 मिनट के लिए पकाएं. 
  • अब तले हुए आलू मंचूरियन ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. 2-3 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें. तैयार हुए आलू मंचूरियन को हरे धनिये से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola