Mushroom Sandwich Recipe: बच्चों का टिफिन हो या शाम की भूख, झटपट बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी सैंडविच

Updated at : 22 Oct 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Mushroom Sandwich Recipe

Mushroom Sandwich Recipe

Mushroom Sandwich Recipe: बच्चों के टिफिन या शाम की भूख के लिए झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी सैंडविच, जो सबको पसंद आए. आसान और न्यूट्रिशस रेसिपी.

विज्ञापन

Mushroom Sandwich Recipe: अगर आप रोज सोचती हैं कि बच्चों के टिफिन या शाम की भूख के लिए क्या नया और हेल्दी बनाएं, तो ये मशरूम सैंडविच आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसमें मशरूम की न्यूट्रिशन और चीज का क्रीमी स्वाद मिलकर इसे और भी टेस्टी बना देते हैं. ये सैंडविच न सिर्फ झटपट बनता है, बल्कि पेट भी भरता है और स्वाद भी बरकरार रहता है. बच्चे हों या बड़े, सब इसे मजे से खा लेंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

मशरूम सैंडविच में क्या-क्या सामग्री चाहिए?

मक्खन – 2 टेबलस्पून
बटन मशरूम – 3 कप
हरी प्याज/प्याज – ⅓ कप
लहसुन – 2-3 कलियां
ऑरेगैनो – ½ चम्मच
काली मिर्च – ½ चम्मच
पार्सले/धनिया/पुदीना – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड स्लाइस – 8

मशरुम सैंडविच कैसे बनाएं ?

सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धो लें या साफ कपड़े से पोछ लें, फिर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद एक पैन में मक्खन गर्म करें. जब मक्खन गरम हो जाए तो इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सा भूनें जब तक उसकी कच्ची खुशबू चली जाए.
इसके बाद कटी हुई हरी प्याज डालें और धीमी से मीडियम आंच पर लगभग एक मिनट तक भूनें.
अब कटे हुए मशरूम डालें और धीमी आंच पर पकाएं. शुरुआत में मशरूम से पानी निकलेगा, इसे तब तक पकाते रहें जब तक पानी पूरी तरह सूख न जाए.
जब पानी सूख जाए, तब उसमें सूखा हुआ ऑरेगैनो, पिसी हुई काली मिर्च, कटा हुआ पार्सले या धनिया और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें.
अब ब्रेड स्लाइस लें, अपनी पसंद के अनुसार किनारे काट सकते हैं. इस पर तैयार मशरूम की भरावन लगाएं. दूसरे ब्रेड स्लाइस से ढककर टोस्टर या ग्रिल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
गरमागरम मशरूम सैंडविच हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Chocolate Muffins Recipe: बच्चों के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे की सॉफ्ट और टेस्टी चॉक्लेट मफिन्स, आसान है रेसिपी

ये भी पढ़ें: Veg Bread Bhurji Recipe: सुबह के नाश्ते में भरपूर स्वाद और एनर्जी, झटपट ट्राई करें वेज ब्रेड भुर्जी रेसिपी

ये भी पढ़ें: Dahi Sandwich Recipe: मिनटों में बनाएं ठंडी ठंडी और क्रीमी दही सैंडविच, सभी को आएगा बेहद पसंद

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola