Mint Plant Gardening Tips: फ्रेश पुदीना अब हर मौसम में, इन टिप्स की मदद से घर पर लगाएं

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Jul 2025 12:05 PM

विज्ञापन

mint gardening ( AI image)

Mint Plant Gardening Tips: पुदीने का यूनिक टेस्ट खाने के फ्लेवर को बढ़ा देता है. इसका इस्तेमाल किसी भी डिश में फ्रेशनेस का एहसास देता है. ताजा पुदीना के लिए मार्केट जाने के बजाय आप इसको घर पर गमले में ही आसानी से लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Mint Plant Gardening Tips: पुदीना का इस्तेमाल कई तरीके से होता है. कई तरह की डिश बनाने में इसका यूज किया जाता है. गर्मियों के दिन में कई तरह की ड्रिंक में इसका इस्तेमाल होता है जो फ्रेशनेस और एक यूनिक फ्लेवर देता है. ताजे पुदीना के पत्तों को लोग अक्सर बाजार से खरीद कर लाते हैं और अगर इनका इस्तेमाल नहीं किया जाए तो ये सूख या गल जाते हैं और इन्हें फिर फेंकना पड़ता है. आप घर में गमले में आसानी से पुदीना को उगा सकते हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं पुदीना को गमले में उगाने के आसान तरीकों के बारे में. 

इन बातों का रखें ध्यान

पुदीने को आप गमले में लगा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है सही गमले और मिट्टी का यूज करना. गमले को लेते टाइम छेद पर ध्यान दें. बिना छेद वाला गमला न लें नहीं तो पानी निकलने में परेशानी होगी. पाैधे के विकास के लिए अच्छी क्वालिटी वाली मिट्टी का यूज करें. मिट्टी में आप गोबर के खाद को मिक्स करें. 

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: How To Grow Lemon Plant: नींबू का पौधा कैसे लगाएं? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Coriander Plant Gardening Tips: अब घर पर मिलेगा ताजा धनिया, इन तरीकों से उगाएं

इस तरह से लगाएं

पुदीने के पौधे को लगाने का सबसे आसान तरीका है इसे डंठल से लगाना. बाजार से पुदीना खरीद कर लाएं और थोड़े मोटे डंठल जिनकी लंबाई करीब 5 से 6 इंच हो. इन टहनियों से आप नीचे के पत्ते को हटा दें. पत्तों को हटा देने के बाद आप इन्हें पानी में रखें. पानी में जड़ आने तक रखें. अब इन तैयार पौधों को आप गमले में एक से दो इंच के गहरे गड्ढे में रोप दें. इसमें पानी को डालें.

धूप का रखें ध्यान

पुदीने के पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है. इसको आप कुछ देर के लिए धूप में रखें. मिट्टी में पानी की मात्रा का ध्यान रखें और बरसात के दिनों में अधिक पानी डालने से बचें. बीच बीच में पुराने पत्तों को हटाते रहें.

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बरसात में तुलसी के पौधे की देखभाल है आसान, अपनाएं ये असरदार उपाय

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola