How To Grow Lemon Plant: नींबू का पौधा कैसे लगाएं? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

Updated:
विज्ञापन
lemon plant

lemon plant ( AI generated image)

How To Grow Lemon Plant: नींबू का पौधा न सिर्फ आपके घर की हरियाली बढ़ाता है बल्कि आपके गार्डन को सुंदर लुक भी देता है. नींबू का इस्तेमाल सेहत के लिए भी काफी अच्छा है. नींबू का पेड़ उगाना बेहद आसान है और अगर आप ताजे नींबू का सेवन करना चाहते हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो.

विज्ञापन

How To Grow Lemon Plant: नींबू का इस्तेमाल कई तरह से होता है कभी शरबत बनाने में या अचार बनाने में. ये विटामिन सी से भरपूर होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. गर्मी के दिनों में नींबू से तैयार किया गया शरबत गर्मी से राहत दिलाने में काफी कारगर है. कभी कभी मार्केट में नींबू काफी महंगा हो जाता है और ये आपके जेब पर भारी पड़ने लगता है. ताजे नींबू को आप घर पर आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए आप नींबू के पेड़ को लगाएं. नींबू के पेड़ को लगाने के बारे में जानते हैं विस्तार से. 

इस तरह से लगाएं

नींबू का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो आप इसे थोड़ी खुली जगह में लगाएं. अगर आपके पास पर्याप्त जगह नहीं है तो आप इसे आप गमले में भी लगा सकते हैं. गमले में अगर लगा रहे हैं तो थोड़ा बड़ा गमला का इस्तेमाल करें. इसको आप बीज या फिर नर्सरी से पौधे को लाकर लगा सकते हैं. बीज से लगाने से फल आने में समय लगता है और नर्सरी से तैयार पौधा लिया है तो 2 साल में फल लगने लग जाते हैं. बीज से पौधे को लगा रहे हैं तो मिट्टी में बीज को आधा से एक इंच गहराई में दबा दें और फिर पानी डाले��. 

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बरसात में तुलसी के पौधे की देखभाल है आसान, अपनाएं ये असरदार उपाय

Curry Plant Gardening Tips: अब मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा करी पत्ता,  घर पर उगाएं इन टिप्स की मदद से

मिट्टी का रखें ध्यान 

नींबू के पौधे को लगा रहे हैं तो ऐसी मिट्टी का यूज करें जिससे पानी आसानी से निकल सके और गमले के छेद को भी चेक कर लें नहीं तो पानी जमा होने से पौधे को नुकसान हो सकता है. मिट्टी में खाद और रेत को मिलाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

पानी और धूप किसी भी पौधे के लिए बेहद जरूरी है. नींबू के पौधे में नियमित पानी दें और धूप का भी ख्याल रखें. नींबू के पौधे को धूप में रखें. महीने में इसमें गोबर खाद को डालें जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छे से हो सके. नींबू के पेड़ में फल आने में टाइम लगता है इस बात को ध्यान में रखें. गर्मी के दिनों में दो बार पानी दें. बरसात और ठंड में जरूरत के हिसाब से पानी दें. 

यह भी पढ़ें: Gardening Mistakes to Avoid: बालकनी में नहीं बढ़ रहे पौधे? ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola