Methi Pyaz Paratha Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर मेथी-प्याज का पराठा, बच्चों को भी आएगा पसंद

Methi Pyaz Paratha Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी मेथी-प्याज पराठा. स्वाद से भरपूर इस पराठा को बच्चे और बड़े सभी करेंगे पसंद. जानिए मेथी-प्याज पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
Methi Pyaz Paratha Recipe: ठंड के मौसम में पराठा का नाम सुनते ही मुंह में पानी भर आता है. गरमा-गरम पराठे के ऊपर पिघलता हुआ बटर देखकर भूख और भी बढ़ जाती है. सर्दियों में घरों में लोग अक्सर नाश्ते या लंच में पराठे बनाते हैं. आप भी अगर पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो मेथी-प्याज के पराठे को बना सकते हैं. ये पराठे बच्चों को भी पसंद आएंगे. आइए जानते हैं मेथी-प्याज का पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
मेथी-प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- मेथी- 1 कप (बारीक कटी हुई)
- प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
मेथी-प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?
- मेथी-प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा लें और आटे में थोड़ा नमक डाल दें. अब आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धो लें और बारीक काट लें. मेथी के पत्तों को भी आटे में डाल दें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब आप एक बर्तन में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च और अदरक को डाल दें. फिर आप नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और धनिया पाउडर को डाल दें. फिर आप धनिया पत्ती को डाल दें.
- आटे से छोटी लोई बना लें. लोई को बेलकर इसमें प्याज के मिश्रण रख दें. किनारों को मोड़ते हुए इसे बंद कर दें. फिर आप पराठा बेल लें. इसके बाद तवा को गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें. पराठा में आप जरूरत के हिसाब से तेल या घी लगा दें. गरमा-गरम मेथी-प्याज पराठा को दही, अचार या टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










