Mehndi Design: ईद का मौका हो या शादी का फंक्शन, हाथों में रचाएं मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Mehndi Design ( AI generated image)

Mehndi Design: त्योहार के टाइम पर तो मेहंदी लड़कियां शौक से लगवाती हैं. आजकल त्योहार और शादियों का टाइम चल रहा है और इस टाइम पर मेहंदी लगवाना तो बनता है. अगर आप भी बेहतरीन मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Mehndi Design: मेहंदी किसी भी महिला के श्रृंगार का एक मुख्य हिस्सा है और इसे लगाने के बाद हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. त्योहार के टाइम पर तो मेहंदी लड़कियां शौक से लगवाती हैं. इस आर्टिकल में हम आपके के लिए कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें लगाने के बाद आपकी हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी और पर्व में आप सबसे अलग भी नजर आएंगी. तो आइए देखते हैं कुछ मेहंदी डिजाइन.

ईद के मौके के लिए

Mehndi design

ईद के मौके पर मेहंदी खास तौर पर लगाई जाती है. इस समय में आप अरबिक डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इसमें बेलें और पत्तियों के डिजाइन को बनाया जाता है. 

सिंपल मेहंदी डिजाइन 

Image: canva

अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो आप सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इसमें हथेली के बीच में फूल या एक लता से डिजाइन को क्रिएट किया जाता है.

Mehndi Design: वेडिंग फंक्शन में मेहंदी से सजाएं हाथ, सुंदर और लटेस्ट डिजाइन के साथ 

डीटेल मेहंदी डिजाइन

Image: mahima singh

इस तरह के मेहंदी डिजाइन में कई तरह के डिजाइन का इस्तेमाल होता है और काम काफी बारीक होता है. इस डिजाइन को अगर आप शादी के फंक्शन में शामिल हो रहे हैं तो आप इस डिजाइन को बना सकते हैं. 

Mehndi design ( ai image)

मंडला मेहंदी डिजाइन

Mehndi design ( ai image)

मंडला मेहंदी डिजाइन एक यूनिक और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन है. ये सभी त्योहार और समारोह के लिए परफेक्ट है और इसको लगाने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड

इंडो अरबिक मेहंदी डिजाइन

Mehndi design ( ai image)

आज कल फ्यूजन मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है. आप अगर कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं तो आप इंडो अरेबिक मेहंदी लगा सकते हैं. इस मेहंदी डिजाइन में अर्बिक पैटर्न और भारतीय पैटर्न का सुंदर मेल देखने को मिलता है. युवाओं के बीच ये डिजाइन काफी लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola