Masoor Dal Dosa Recipe: ऑफिस टिफिन हो या घर का नाश्ता, आसानी से बनाएं ये मसूर दाल डोसा

Updated:
विज्ञापन
masoor dal dosa recipe

masoor dal dosa recipe (AI image)

Masoor Dal Dosa Recipe: दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से करने के लिए ये मसूर दाल डोसा बेस्ट चॉइस है. ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है, जिसे आप अपने ऑफिस के टिफिन या घर के नाश्ते में बना सकते हैं.

विज्ञापन

Masoor Dal Dosa Recipe: रोज सुबह हेल्दी और हल्के नाश्ते की तलाश में अक्सर हम उलझ जाते हैं कि क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी. ऐसे समय में मसूर दाल डोसा एक बेस्ट रेसिपी आइडिया है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर न केवल शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती हैं. इसे आप घर पर कम सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

मसूर दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री (Masoor Dal Dosa Recipe In Hindi)

  • मसूर दाल – 1 कप
  • चावल – आधा कप
  • अदरक – 1 आधा टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें- Jowar Ki Roti: मिनटों में तैयार करें, इन आसान स्टेप्स से ग्लूटेन-फ्री ज्वार की रोटी

यह भी पढ़ें- How To Make Soft Chilla: अब नहीं फटेगा चीला, सॉफ्ट बनाने के लिए फॉलो करें ये बेस्ट टिप्स 

मसूर दाल डोसा बनाने की विधि (Instant Masoor Dal Dosa Recipe)

  • सबसे पहले मसूर दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. 
  • फिर इसे मिक्सी में अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें. 
  • तैयार हुए पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर नमक डालें और बैटर को 15–20 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब गैस में तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाकर डोसा का बैटर डालें. 
  • इसे गोल आकार में फैलाकर पतला डोसा बनाएं, फिर दोनों तरफ से सुनहरा कुरकुरा होने तक सेकें. 
  • अब तैयार है आपका मसूर दाल का डोसा, इसे चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola