घर बैठे मिनटों में बनाएं मखाना भेल, हिमांशी शर्मा की आसान रेसिपी

मखाना भेल (फोटो – @tastytaleswithrupal)
Makhana Bhel Recipe: घर पर बनाना है फटाफट कुछ मजेदार स्नैक्स, तो इस आर्टिकल की मदद से आप मखाना भेल बनाने का तरीका जान सकते हैं.
Makhana Bhel Recipe: शाम का टाइम हो या अचानक स्नैकस का मन, हमें अक्सर समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाया जाए तो जल्दी बन भी जाए और सबको पसंद भी आए. ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में मखाना भेल बनाने की रेसिपी लाए है, जिसे आप आसानी से बिना ज्यादा मेहनत और समय लिए तैयार कर सकते हैं. इस मखाना भेल की रेसिपी को हिमांशी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tastytaleswithrupal पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
मखाना भेल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मखाना
- कटा हुआ प्याज
- कटा हुआ टमाटर
- कटी हुई खीरा
- इमली की चटनी
- कटी हुई हरी मिर्च
- कटा हुआ धनिया
- अनार के दाने
- नींबू का रस
- नमकीन सेव
- हरी चटनी
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- चाट मसाला
- काला नमक
मखाना भेल बनाने की विधि क्या है?
- मखाना भेल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें. इसे धीमी आंच पर गर्म करें, फिर इसमें घी, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और काला नमक डालें. इसे चम्मच की मदद से हल्का मिक्स करें.
- अब आप इसमें मखाने डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे सारे मसाले मखाने में अच्छे से कोट हो जाए. मखाना कुरकुरे हो जाने के बाद आप इसे एक बड़े कटोरी में निकाल लें.
- इसके बाद आप इसके ऊपर से कटा हुआ प्याज, कटा हुआ खीरा, कटा हुआ टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च डालें.
- अब आप इसमें हरी चटनी, नींबू, इमली की चटनी, नमकीन सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. लास्ट में आप नींबू का रस मिलाएं. सारी चीजों को आप अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब आप इसके ऊपर धनिया पत्ता और कटे हुए नींबू को सजाएं. अब तैयार है बनकर आपका मखाना भेल. इसे सबको सर्व करें और स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










