घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी

नारियल की रेसिपी
Coconut Rice Recipe: अगर आप जल्दी बनने वाली और स्वादिष्ट डिश ट्राई करना चाहते हैं तो कोकोनट राइस एक बेहतरीन विकल्प है. चावल और ताजे नारियल से बनने वाली यह साउथ इंडियन रेसिपी स्वाद में लाजवाब होती है और कुछ ही मिनटों में आसानी से तैयार हो जाती है.
Coconut Rice Recipe: कोकोनट राइस साउथ इंडियन खाने की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. इसे चावल और ताजे नारियल के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं. स्वस्थी की रेसिपीज वेबसाइट पर इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया गया है, जिसे आप घर पर कम समय में तैयार कर सकते हैं.
कोकोनट राइस बनाने के लिए सामग्री:
- 2 कप पके हुए चावल
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- 1 चम्मच उड़द दाल
- 1 चम्मच चना दाल
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 8–10 करी पत्ते
- 2 हरी मिर्च
- 10–12 काजू
- स्वादानुसार नमक
कैसे बनाते हैं कोकोनट राइस
- सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. फिर उड़द दाल, चना दाल और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक चलाएं.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद पके हुए चावल और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे मसाले चावल में अच्छे से मिल जाएं.
- अब आपका स्वादिष्ट कोकोनट राइस तैयार है. इसे आप दही या चटनी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
यह भी पढ़ें: कैफे जैसा वाफल अब घर पर, जानिए संजीव कपूर की आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




