स्नैक्स हो या मेन कोर्स, इन रायता रेसिपीज आइडियाज को जरूर करें ट्राई

रायता रेसिपी आइडियाज (AI IMAGE)
Raita Recipe Ideas: अगर आप भी रायता बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में दिए गए रायता रेसिपी आइडियाज को आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं.
Raita Recipe Ideas: जब घर पर बिरयानी, पुलाव या पराठा बनता है, तो इसके साथ रायता खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी स्नैक्स टाइम या किसी खास डिश के साथ घर पर रायता बनाने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और टेस्टी रायता रेसिपी आइडियाज बताएंगे.
बीटरूट रायता करें ट्राई
बीटरूट रायता दिखने के साथ खाने में भी बहुत लाजवाब लगता है. इसे आप घर आए मेहमानों को पुलाव या बिरयानी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप बीटरूट को उबालकर कद्दूकस करें. अब एक कटोरी में दही लें, इसमें नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालें. अब कद्दूकस किया हुआ बीटरूट दही में मिलाएं. अब तैयार हुए रायता को सर्व कर सकते हैं.
प्याज का रायता बनाएं
प्याज का रायता बिरयानी के स्वाद को और बढ़ा देता है. इसे बनाना बहुत आसान है. बनाने के लिए आप सबसे पहले दही में नमक, काली मिर्च और भुना जीरा मिलाएं. फिर कटी हुई प्याज दही में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
मखाना रायता बनाएं
अगर आपको स्नैक्स टाइम में कुछ हेल्दी खाने का मन है, तो मखाना रायता ट्राई कर सकते हैं. आप सबसे पहले मखाना को हल्का भून लें. अब एक कटोरी में दही, काली मिर्च, नमक और थोड़ा भुना जीरा डालें. इसके बाद रोस्ट मखाने को दही में मिक्स करें. इसके ऊपर से आप अनार के दाने या धनिया पत्ता डालकर खाएं.
गाजर का रायता तैयार करें
गाजर का रायता आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आप गाजर को अच्छे से कद्दूकस कर लें. अब एक कटोरी लें इसमें दही, नमक, भुना हुआ जीरा और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब कद्दूकस की हुई गाजर दही में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार हुए गाजर रायता को आप सर्व करें.
यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें: सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










