Jowar Ki Roti: मिनटों में तैयार करें, इन आसान स्टेप्स से ग्लूटेन-फ्री ज्वार की रोटी

Updated at : 06 Sep 2025 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
jowar roti recipe

jowar roti recipe (AI image)

Jowar Ki Roti: अगर आप वजन घटाने के लिए कोई हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो ये ग्लूटेन फ्री, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर ज्वार की रोटी जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Jowar Ki Roti: ज्वार की रोटी एक देसी और हेल्दी डिश है, जिसे खासतौर पर गांवों और देसी खाने में बहुत पसंद किया जाता है. ये रोटी बनने के बाद खाने में बहुत हल्की, स्वादिष्ट और पचने में आसान होती है. इसमें ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ऐसे में अगर आप अपने डाइट को फॉलो करने के साथ, कुछ नाश्ते में हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. आइए जानते हैं इसे कम मेहनत और आसानी से मिनटों में बनाने के बारे में. 

ज्वार की रोटी बनाने की सामग्री 

  • ज्वार का आटा – 2 कप
  • गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – 1 चुटकी 
  • सूखा आटा – बेलने के लिए

यह भी पढ़ें- Makki Ki Roti: पंजाबी स्वाद का असली टेस्ट, बनाएं गरमा-गरम मक्की की रोटी

यह भी पढ़ें- Tandoori Roti: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी रोटी 

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

ज्वार की रोटी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार का आटा लें, फिर इसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालकर नरम आटा गूथ लें. 
  • आटे को 5 मिनट ढककर रख दें, जिससे वह अच्छे से सेट हो जाए. 
  • फिर छोटे-छोटे आटे की लोई बनाएं और सूखे आटे में लपेटें. 
  • बेलन की जगह हथेली से थपथपाकर रोटी को गोल आकार दें। 
  • अब गैस में तवा गर्म करें और उसमें बेली हुई रोटी डालें. इसे दोनों तरफ से मध्यम आंच पर सेंकें और निकाल लें. 
  • तैयार ज्वार की रोटी को घी/मक्खन लगाकर गरमा-गरम परोसें. इसे आप बैंगन का भरता, दाल या किसी सब्जी के साथ खाएं. 

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola