Tandoori Roti: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं रेस्टोरेंट जैसी तंदूरी रोटी 

Updated:
विज्ञापन
tandoori roti

tandoori roti (ai image)

Tandoori Roti: क्या आप भी अपने घर आए मेहमानों के लिए खास तरह की रोटी बनाना चाहते हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में तंदूरी रोटी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर आए मेहमानों के लिए बना सकते हैं.

विज्ञापन

Tandoori Roti: अब तक आपने कई तरह की रोटी का स्वाद चखा होगा, लेकिन अगर इस बार घर आए मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं, तो तंदूरी रोटी घर पर जरूर बनाए. रेस्टोरेंट जैसी ये स्वादिष्ट, कुरकुरी और मुलायम तंदूरी रोटी आप बिना तंदूर के भी अपने घर पर बना सकते हैं. ये सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि देखने में भी इतनी लाजवाब लगती है. चाहे पनीर हो या दाल मखनी तंदूरी रोटी के साथ हर डिश का स्वाद और भी दोगुना हो जाता है. तो चलिए जानते हैं घर पर तंदूरी रोटी बनाने के बारे में अच्छे से.
  

तंदूरी रोटी बनाने की सामग्री (Tandoori Roti Recipe in Hindi)

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मैदा – आधा कप 
  • दही – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • चीनी – आधा छोटा चम्मच
  • तेल / घी – 1 बड़ा चम्मच 
  • पानी – गूंथने के लिए
  • सूखा आटा – बेलने के लिए

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

तंदूरी रोटी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी मिलाएं. 
  • अब इसमें दही और तेल डालकर धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें. 
  • इस आटे को ढककर 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें और आटे से मध्यम आकार की लोई बना लें. 
  • लोई को सूखे आटे में डालकर बेलन से गोल या गोल रोटी बेल लें. 
  • अब रोटी की एक साइड में थोड़ा पानी लगाएं और एक गैस में तवा गरम करें. अब रोटी की गीली साइड को तवे पर चिपका दें. 
  • इसके 30-40 सेकंड बाद तवा उल्टा करें और रोटी को सीधी आंच पर सेकें. फिर चिमटे से पलट-पलट कर दोनों साइड से कुरकुरी और फूली रोटी सेक लें. 
  • अब इसके ऊपर से घी या मक्खन लगाएं और गरम-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola