Chana Dal Kadhi Pakoda Recipe: आसान स्टेप्स में पाएं लाजवाब स्वाद, बनाएं चना दाल कढ़ी पकौड़ा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 Sep 2025 7:19 PM
chana dal kadhi pakoda (AI Image)
Chana Dal Kadhi Pakoda Recipe: चना दाल से आपने कई चीजों को ट्राई किया होगा. लेकिन क्या आपने कभी चना दाल कढ़ी पकौड़ा की रेसिपी का स्वाद चखा है? इस आर्टिकल में जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका
Chana Dal Kadhi Pakoda Recipe: बरसात के मौसम में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करे, तो कढ़ी का स्वाद सबसे पहले याद आता है. अगर इस कढ़ी में कुरकुरे चना दाल के पकौड़े डाले जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. दही और बेसन से बनी कढ़ी का खट्टा स्वाद और पकौड़े का मजेदार क्रंच इसे घर की पसंदीदा डिश बना देती है. आप इसे गरमा-गर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें. इसके लाजवाब स्वाद से खाने का मजा दोगुना हो जाता है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
कढ़ी के लिए सामग्री
- दही- 1 कप
- बेसन- 4 बड़े चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट एक छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 3-4 कप
पकौड़े के लिए सामग्री
- चना दाल- 1 कप
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- तेल- तलने के लिए
तड़के के लिए सामग्री
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- करी पत्ता- 7-8
- साबुत लाल मिर्च- 2
यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
चना दाल कढ़ी बनाने की विधि
- चना दाल पकौड़ा कढ़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले चना दाल को भिगो दें. चना दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ दरदरा पीस लें. इसमें नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छे से फेंटें.
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें. इसे निकाल लें.
- कढ़ी बनाने के लिए आप एक बाउल में दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें जिससे कोई गांठ न रहे.
- अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
- इसके बाद दही-बेसन का घोल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
- जब कढ़ी गाढ़ी हो जाए तो इसमें तले हुए पकोड़े डाल दें और थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकने दें. आपका चना दाल कढ़ी पकौड़ा तैयार है. इसे आप चावल के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










