Kadhi Recipe: लंच को बनाएं खास, इस आसान रेसिपी को फॉलो करके तैयार करें गरमा-गरम कढ़ी
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Oct 2025 11:17 AM
Kadhi Recipe (AI image)
Kadhi Recipe: इस आर्टिकल के माध्यम से ये रेसिपी को फॉलो करके आप लंच टाइम के लिए घर पर आसानी से गरमा-गरम कढ़ी बना सकते हैं. ये जीरा राइस या रोटी के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है.
Kadhi Recipe: उत्तर भारत से लेकर गुजरात तक, कढ़ी की अलग-अलग वैरायटी बनाई जाती है. कहीं इसे चावल के साथ खाया जाता है तो कहीं रोटी के साथ. बरसात या ठंड के मौसम में गरमा-गरम कढ़ी-चावल खाने का मजा ही कुछ और होता है. दोपहर का खाना बनाने के लिए हम अक्सर कोई ऐसी रेसिपी ढूंढते है, जिसे चावल के साथ खाकर दिल खुश हो जाए. ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से लंच टाइम के लिए चावल के साथ टेस्टी कढ़ी बना सकते हैं. आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका.
कढ़ी बनाने के लिए सामग्री
कढ़ी बनाने के लिए
- दही – 2 कप
- बेसन – 4 बड़े चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 4 कप
तड़के के लिए
- तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना – आधा छोटी चम्मच
- राई – आधा छोटी चम्मच
- जीरा – आधा छोटी चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- कड़ी पत्ता – 6-7
- लाल मिर्च – 2
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स
कढ़ी बनाने की विधि
- सबसे पहले दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें, फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.
- अब इसे धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, जिससे वह फटे नहीं. इसके बाद इसे 20-25 मिनट गाढ़ापन आने तक अच्छे से पकाएं.
तड़का लगाएं
- अब एक पैन में तेल/घी गरम करें, फिर उसमें मेथी दाना, राई, जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर तड़का तैयार करें. इसे कढ़ी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब तैयार है आपका गरमागरम कढ़ी, जिसे जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Sev Puri Recipe: मुंबई की गलियों का स्वाद अब आपके घर में, बनाएं तीखी-मीठी सेव पूरी
यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी
यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










