Makar Sankranti Special Khichdi: मकर संक्रांति पर बनाएं उड़द दाल की स्पेशल खिचड़ी, खाने में लगेगा जबरदस्त

Published by : Priya Gupta Updated At : 09 Jan 2026 12:11 PM

विज्ञापन

उड़द दाल की स्पेशल खिचड़ी (AI IMAGE)

Makar Sankranti Special Khichdi: मकर संक्रांति के दिन बनाने के लिए ढूंढ रहे हैं स्पेशल खिचड़ी की रेसिपी तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की विधि.

विज्ञापन

Makar Sankranti Special Khichdi: मकर संक्रांति का त्योहार कुछ दिनों में आने वाला है. इस दिन तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां हर घर खाई जाती हैं. इस दिन लोग आपस में मिलकर पतंग उड़ाते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं. ऐसे में इस दिन के शाम या रात में खिचड़ी जरूर बनती हैं, इसलिए आज हम आपके लिए लेकर हैं मकर संक्रांति स्पेशल उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की रेसिपी. उड़द दाल की खिचड़ी बनाना बहुत आसान है और ये खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. अगर आप भी इस मकर संक्रांति अपने घर पर स्पेशल खिचड़ी बनाने का सोच रहे हैं तो इस रेसिपी को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. 

मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल – 1 कप
  • साबुत उड़द दाल (धुली हुई) – आधा कप
  • घी – 3–4 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • तेज पत्ता – 1
  • अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हींग – 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी –  4–5 कप

मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप चावल और उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें. 
  • इसके बाद आप कुकर में घी डालकर गर्म करें. घी गर्म हो जाने के बाद आप इसमें जीरा, तेजपत्ता, हींग और अदरक डालकर हल्का भून लें. अब आप इसमें भीगे हुए चावल और उड़द दाल डालकर 3-4 मिनट के लिए चलाएं. 
  • अब इसमें हल्दी और नमक डालें, फिर पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप कुकर का ढक्कन बंद करके 3-4 सिटी आने तक पकाएं. खिचड़ी पक जाने के बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. जब गर्म कुकर से सिटी निकल जाए तब आप इसका ढक्कन खोलकर खिचड़ी को हल्का सा चलाएं. 
  • अब आप इसे प्लेट में निकालकर सर्व करें और जरूरत लगे तो इसके ऊपर से घी डालकर खाएं.

यह भी पढ़ें: Til Roll Recipe For Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति ट्राई करें घर पर बनाकर तिल रोल, खाने में लगेगा बहुत लाजवाब 

यह भी पढ़ें: Tilkut Recipe For Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति बाजार से नहीं, घर पर बनाएं तिलकुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola