Latest Arabic Mehndi Design: सजनी के हाथों की ये मेहंदी देख धड़केगा साजन का जिया
Published by : Shinki Singh Updated At : 05 May 2025 4:58 PM
Latest Arabic Mehndi Design: जानिए 2025 के लेटेस्ट अरेबिक मेहंदी डिजाइन और अपने खूबसूरत पल को बनाइये और भी खास.
Latest Arabic Mehndi Design: कहते हैं ना कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है. वह अपने इजहार का रास्ता खुद ही ढूंढ लेता है. जब बात हो दुल्हन बनने की तो फिर मेंहदी रचाकर साजन से अपने प्यार का इजाहार करना बहुत ही खूबसूरत अंदाज हो सकता है. तो चलिये धड़काते है साजन का जिया.

सजनी के हाथों पर जब अरेबिक मेंहदी की खूबसूरत बेलें खिलती हैं तो साजन का जिया धड़कना तो तय है. ये कोई आम डिजाइन नहीं है. हर पैटर्न में मोहब्बत की एक नई कहानी बसी होती है.

बेल पैटर्न डिजाइन उंगलियों से लेकर कलाई तक फैला होता है. जिसमें पत्तियों और फूलों का उपयोग किया जाता है. यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाता है और आपके लुक को बेहद खास बना देता है.

जाल पैटर्न डिजाइन क्लासी और डिटेलिंग वाला लुक देता है. इसमें महीन जाल जैसी आकृतियां उकेरी जाती हैं जो हाथों को ग्रेसफुल और एलीगेंट लुक देती हैं.यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी.

फ्लोरल अरेबिक डिजाइन फूलों से सजी अरबी मेहंदी डिजाइन हर लड़की की पसंद होती है. इसमें हाथों पर बड़े और छोटे फूलों का पैटर्न उकेरा जाता है जो हाथों को खूबसूरत लुक देता है.

ये डिजाइन अक्सर हाथों और पैरों के किनारों पर बनाए जाते हैं जैसे कि कलाई से शुरू होकर उंगलियों तक या पैर के एक कोने से दूसरे कोने तक लगाए जाते हैं.जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देते हैं.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन में भी कई तरह की शैलियां देखने को मिलती हैं जिनमें इंडो-अरेबिक फ्यूजन और आधुनिक अरेबिक पैटर्न शामिल हैं.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










