Karwa Chauth 2022 Weather: करवा चौथ पर ऐसा रहेगा मौसम, जानें आपके शहर में खिलेगा चांद या घिरेंगे बादल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2022 3:36 PM
Karwa Chauth Weather News: करवा चौथ 13 अक्टूबर यानी आने वाले गुरुवार को मनाया जाएगा. आपको बता दें करवा चौथ उत्तर भारत का प्रमुख त्योहारों में से एक है और इन दिनों दिल्ली, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में बारिश हो रही है. आइए बताते हैं कि प्रमुख शहरों में करवा चौथ वाले दिन मौसम की क्या स्थिति रहेगी.
Karwa Chauth Weather News: करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. महिलाएं अपने पति के लिए यह पर्व करतीं हैं. करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है और चंद्रमा की पूजा के बाद ही व्रत का समापन होता है. आपको बता दें करवा चौथ उत्तर भारत का प्रमुख त्योहारों में से एक है. इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड से लेकर बिहार जैसे कई राज्यों में इस समय बारिश हो रही है. ऐसे में महिलाएं जानना चाहती हैं कि जिस तरह से बारिश का मौसम बना हुआ है तो करवाचौथ वाले दिन चांद निकलेगा या नहीं. आइए बताते हैं कि प्रमुख शहरों में आने वाले दिनों खास तौर से करवा चौथ वाले दिन मौसम की क्या स्थिति रहेगी.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि पुरवा हवाएं नमी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं, जो बारिश का कारण बन रही हैं. दिल्ली में 10 अक्टूबर के बाद बारिश का दौर बंद हो जाएगा. 13 तारीख को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.
दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी जमकर बादल बरस रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की ट्रफ लाइन अरब सागर से पूर्वोत्तर राजस्थान और गुजरात की तरफ है. वहीं IMD के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में मानसून अभी अधिक सक्रिय रहेगा. यानी पश्चिमी यूपी (UP) के कई जिलों में अगले 72 घंटो तक गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
हरियाणा राज्य की बात करें तो वहां का मौसम साफ रहेगा. 11 अक्टूबर के बाद राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ हो जाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 13 अक्टूबर को बादल छाए रहने का अनुमान है.
सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. चित्रा नक्षत्र के बारे में एक बात काफी प्रचलित है कि इस नक्षत्र के दौरान तेज बारिश के साथ तूफान भी आते हैं. जो जनजीवन को अस्त-व्यस्त तो कर ही देती है. ठंड भी बढ़ा देती है। ऐसे में यह पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि करवा चौथ में बारिश होगी.
-
दिल्ली- 8 बजकर 09 मिनट
-
नोएडा- 8 बजकर 08 मिनट
-
कानपुर- 8 बजकर 02 मिनट
-
मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट
-
भोपाल -8 बजकर 21 मिनट
-
इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट
-
लुधियाना-8 बजकर 10 मिनट
-
गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट
-
चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट
-
जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट
-
प्रयागराज- 7 बजकर 57 मिनट
-
लखनऊ – 7 बजकर 59 मिनट
-
देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट
-
अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट
-
पटना -7 बजकर 44 मिनट
-
रांची- 8 बजकर 14 मिनट
-
कोलकाता-7 बजकर 37 मिनट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










