Kaju Paneer Masala Recipe: एक बार चख लिए तो भूल जाएंगे रेस्टोरेंट जाना, घर पर बनाने की करने लगेंगे जिद, जानिए विधि
Published by : Priya Gupta Updated At : 19 May 2025 2:21 PM
kaju paneer masala (ai image)
Kaju Paneer Masala Recipe: अगर आपने इस रेसिपी को एक बार बना लिया तो रेस्टोरेंट के स्वाद को भूल इसे हर रोज अपने घर पर बनाने की जिद करेंगे. चलिए जानते हैं इसकी विधि.
Kaju Paneer Masala Recipe: जब भी बात आती है कुछ लजीज खाने की, तो अक्सर हम रेस्टोरेंट की ओर देखते है. लेकिन, क्या आपको पता है रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब आप अपने घर में भी पा सकते है. जी हां, आज हम आपको घर में एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल काजू पनीर बनाने के बारे में बताने जा रहें है. अगर आपके घरवालों ने इसका स्वाद चख लिया तो रेस्टोरेंट को भूल बार-बार घर में बनाने को जिद करेंगे. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में काजू पनीर मसाला बनाने की बारे में विस्तार से.
काजू पनीर मसाला बनाने की सामग्री
- काजू – 10
- पनीर – 250 ग्राम ( टुकड़ों में काट लें)
- इलायची – 2
- टमाटर – 2
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम – 2 बड़े चम्मच
- धनिया पत्ता – सजाने के लिए
- काली मिर्च पाउडर, हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- जीरा, धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2-3 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: Dahi Parwal: परवल की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें ये खास रेसिपी, जानिए बनाने की विधि
काजू पनीर मसाला बनाने की विधि
- सबसे पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा तलकर रखें.
- फिर उसी कढ़ाही में हल्के से काजू को भूनकर पेस्ट बना लें और अलग रख लें.
- इसके बाद अब कढ़ाही थोड़ा तेल डालें. इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब इसमें टमाटर,मिर्च और इलायची का पेस्ट बनाकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, काली मिर्च पाउडर डालें और तब तक पकाएं जब तक उसका तेल न छूटने लगे.
- फिर थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की तैयार करें, फिर उसमें काजू का पेस्ट और पनीर डालें.
- अब क्रीम, गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाएं, कुछ मिनट धीमी आंच पर इसे पकाएं.
अंत में हरा धनिया छिड़कें और गरमा गरम नान या पराठे के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Soya Chilli Recipe: वेज होते हुए भी देगा नॉनवेज जैसा स्वाद, घर पर बनाएं चटपटी सोया चिली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










