जामुन खाने के बाद भूल से भी न करें ये 6 गलतियां, वरना बर्बाद हो जाएगी आपकी सेहत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jamun Health Precautions

Jamun Health Precautions: गर्मी में जामुन खाना फायदेमंद है, लेकिन इसके तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए कौन सी 6 गलतियां करने से बचना चाहिए, ताकि न हो गैस, अपच और एलर्जी जैसी समस्याएं.

विज्ञापन

Jamun Health Precautions: गर्मी के मौसम में जामुन एक बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद फल माना जाता है. इसका सेवन न केवल डायबिटीज को कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक को दुरुस्त रखने में मदद करता है. लेकिन जामुन खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन के साथ कुछ खाद्य और पेय पदार्थों का तालमेल सही नहीं होता, जिससे पेट की समस्याएं, गैस, अपच और यहां तक कि टॉक्सिसिटी (toxicity) जैसी प्रोब्लेम भी हो सकती हैं. आइए जानें कि जामुन खाने के बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

दूध का सेवन

जामुन और दूध की तासीर बिल्कुल अलग होती है. जामुन ठंडी तासीर का होता है जबकि दूध गरम प्रवृत्ति का. अगर जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पी लिया जाए, तो शरीर में एसिडिटी, गैस और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही, स्किन एलर्जी या फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है.

Also Read: इन 8 चीजों को नहीं किया फॉलो तो आपका विनाश तय है, बाइबल का सख्त संदेश

अचार और खट्टी चीजें

जामुन खुद में खट्टा फल है और इसमें टैनिन और ऑक्सालिक एसिड पाया जाता है. ऐसे में इसके बाद अचार या नींबू जैसी चीजें खाना पेट में तेज अम्लता (Acidity) और जलन पैदा कर सकता है.

ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक

जामुन खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने से गले में खराश, सर्दी या टॉन्सिल जैसी समस्या हो सकती है. यह शरीर के तापमान को अचानक गिरा सकता है जिससे इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है.

हरी सब्जियों का सेवन भी खतरनाक

जामुन में ऑक्सालेट पाया जाता है और पालक जैसी हरी सब्जियों में भी यही तत्व मौजूद होता है. दोनों का एक साथ सेवन करने पर यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को रोक सकता है और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है.

तेल या मसालेदार भोजन को खाने से करें परहेज

जामुन खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा तले हुए या मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए. इससे पेट में जलन, अपच और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है.

अल्कोहल या कैफीन युक्त ड्रिंक्स का भी न करें सेवन

जामुन के साथ साथ या इसके तुरंत बाद शराब या कैफीन (जैसे चाय-कॉफी) का सेवन न करना चाहिए. क्योंकि इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है और जामुन के पोषक तत्वों का असर भी कम हो जाता है.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में कभी भी हाथ नहीं लगेगी सफलता, गलती से भी सुबह उठते साथ न करें ये काम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola