ePaper

Chanakya Niti: जीवन में कभी भी हाथ नहीं लगेगी सफलता, गलती से भी सुबह उठते साथ न करें ये काम

Updated at : 17 Jun 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for morning

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी सुबह के समय नहीं दोहराना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को दोहराते रहते हैं तो सफलता कभी आपके हाथ नहीं लगती.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है जिन्हें हमें हर कीमत पर सुबह उठने के बाद करने से बचना चाहिए. जब आप नियमित तौर पर इन गलतियों को करते हैं तो आपको जीवन में सफलता कभी हाथ नहीं लगती. इसके ठीक विपरीत जब आप सुबह उठकर इन गलतियों को नहीं दोहराते हैं तो आपको एक सफल और सुखद जीवन जीने का मौका मिलता है. चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह उठते ही न करें आलस

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको गलती से भी सुबह उठते ही आलस करना शुरू नहीं कर देना चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप हर सुबह सूर्योदय से पहले ही बिस्तर छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो सफलता खुद चलकर आपके पास आती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

निगेटिव थिंकिंग से बनाएं दूरी

आपको सुबह उठते ही सबसे पहले दिमाग में आने वाले निगेटिव थिंकिंग या फिर सोच से बचना चाहिए. जब आप ऐसी गलती करते हैं तो आपका पूरा दिन स्ट्रेस के बीच में बीतता है और आप जीवन में कभी भी सही फैसले नहीं ले पाते हैं.

बिना प्लानिंग के दिन की शुरुआत

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी अपने दिन की शुरुआत बिना प्लांनिग के कभी भी नहीं करनी चाहिए. जब आप ऐसी गलती करते हैं तो आपका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है. जब भी आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले प्लानिंग कर लें कि आपको क्या और कैसे करना है.

सोकर उठते ही गपशप करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको गलती से भी सुबह उठते साथ दूसरों की बुराई करना या फिर किसी भी तरह के गॉसिप या फिर गपशप करने से बचना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आप खुद भी अंदर से कमजोर होते चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola