Independence Day 2025: घर पर बनाएं तिरंगा साबूदाना खीर, देशभक्ति के साथ लगेगा स्वाद का तड़का

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Aug 2025 4:41 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर घर पर बनाएं खास तिरंगा साबूदाना खीर, जिसमें पारंपरिक स्वाद के साथ देशभक्ति की झलक भी मिलेगी. यह रेसिपी न सिर्फ देखने में आकर्षक है, बल्कि सेहतमंद और स्वादिष्ट भी है. आसान स्टेप्स और हेल्दी सामग्री के साथ बनाएं ये ट्राईकलर डेजर्ट और बच्चों-बुजुर्गों को खुश करें.

विज्ञापन

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज दफ्तर के साथ साथ अन्य विभिन्न जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. तो क्यों न इस इंडिपेंडेंस डे घर पर कुछ खास किया जाए. कुछ ऐसा जिसे देखकर बच्चे और बूढ़े सभी खुश हो जाए. इस मौके पर अगर आप पारंपरिक स्वाद को देशभक्ति की थीम में ढालकर तिरंगा साबूदाना खीर (Tiranga sabudana kheer) बना लें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है. यह न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेगी बल्कि सेहतमंद और स्वादिष्ट भी होगी. आइये जानते हैं तिरंगा साबूदान खीर हम घर पर कैसे बना सकते हैं.

जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप (साबूदाना को 2 घंटे तक पानी में भिगोकर छोड़ दें)
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – ½ कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता – सजावट के लिए

Also Read: Tricolour Dosa Recipe: तीन रंगों का स्वाद एक थाली में, ट्राई करें यह तिरंगा डोसा रेसिपी

रंगों भरने के लिए जरूरी सामग्री

  • ऑरेंज लेयर: ½ कप गाजर प्यूरी या केसर का पानी
  • व्हाइट लेयर: बेसिक दूध वाली खीर
  • ग्रीन लेयर: पिस्ता पेस्ट या पालक प्यूरी (हल्का उबला और पीसा हुआ)

कैसे तैयार करें तिरंगा साबूदाना खीर

  • सबसे पहले भींगे हुए साबूदाना को दूध में धीमी आंच पर पकाएं, फिर बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिपके नहीं.
  • जब साबूदाना पारदर्शी हो जाए, तब चीनी और इलायची डालकर 3-4 मिनट और पकाएं.

खीर को तीन हिस्सों में बांटें

  • पहले हिस्से में गाजर प्यूरी/केसर डालकर ऑरेंज रंग पाएं.
  • दूसरे हिस्से को वैसे ही छोड़ दें (व्हाइट लेयर)
  • तीसरे हिस्से में पिस्ता पेस्ट या पालक प्यूरी मिलाकर ग्रीन रंग बनाएं.

फिर इसे लेयरिंग करें

  • इसके लिए एक पारदर्शी ग्लास या कटोरी में सबसे पहले हरी खीर डालें, फिर सफेद, और सबसे ऊपर ऑरेंज खीर
  • ऊपर से सजावट के लिए ड्राई फ्रूट छिड़कें. लीजिए तैयार हो गया साबूदान खीर.

Also Read: Masaledaar Suji Tikki Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी मसालेदार सूजी टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम को शानदार, जानें क्विक रेसिपी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola