ePaper

Green Chilli Sauce Recipe: घर पर बनाएं तीखी–खट्टी ग्रीन चिली सॉस, तैयार होगी बिल्कुल मार्केट जैसी

Updated at : 04 Dec 2025 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
How to Make Homemade Green Chilli Sauce

How to Make Homemade Green Chilli Sauce

घर पर बनाएं मार्केट जैसी तीखी और स्वादिष्ट ग्रीन चिली सॉस. आसान स्टेप्स, कम सामग्री और फ्रेश फ्लेवर के साथ तैयार करें परफेक्ट होममेड सॉस.

विज्ञापन

Green Chilli Sauce Recipe: तेज स्वाद और मसालेदार फ्लेवर वाली ग्रीन चिली सॉस किचन की शान है. चाहे मोमोज हों, फ्राइड राइस, स्नैक्स या सैंडविच – यह सॉस हर डिश को बना देती है सुपर-टेस्टी. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बिल्कुल आसानी से बनाया जा सकता है, वो भी मार्केट जैसी टेक्सचर और फलेवर में. जानें इसे तैयार करने का तरीका.

ग्रीन चिली सॉस के लिए सामग्री (What are the Ingredients in Green Chilli Sauce)

What are the Ingredients in Green Chilli Sauce
What are the ingredients in green chilli sauce
  • हरी मिर्च – 250 ग्राम
  • लहसुन – 10–12 कलियां
  • अदरक – 1 इंच
  • सिरका – 3–4 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – 1 कप
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच

ग्रीन चिली सॉस कैसे बनाएं? (How to Make Homemade Green Chilli Sauce)

How to Make Homemade Green Chilli Sauce
How to make homemade green chilli sauce
  1. हरी मिर्च को धोकर डंठल हटाकर काट लें.
  2. एक पैन में 1 कप पानी उबालें और उसमें मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर 7–8 मिनट उबालें.
  3. अब इस मिश्रण को ठंडा करें और मिक्सर में डालें.
  4. इसमें नमक, चीनी और सिरका डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  5. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और तैयार पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं.
  6. सॉस गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद करें और ठंडा होने दें.
  7. तैयार है मार्केट-स्टाइल ग्रीन चिली सॉस.

ग्रीन चिली सॉस पारंपरिक रूप से कैसे बनाई जाती है? (How is Green Chilli Sauce Traditionally made)

पहले हरी मिर्च को हल्का उबालकर लहसुन, सिरका और नमक के साथ पीसा जाता है. फिर इसे तेल में हल्का पकाकर कांच की बोतलों में भरकर स्टोर किया जाता है.

ग्रीन चिली सॉस को कैसे स्टोर करें? (How to Store Green Chilli Sauce at Home)

इसे एयरटाइट कांच की जार में ही रखें.
फ्रिज में स्टोर करने पर यह 2–3 महीने तक ताजा रहती है.
चम्मच हमेशा सूखा उपयोग करें ताकि फफूंदी न लगे.

Also Read: Kitchen Tips to Store Green Chilies: महीने भर भी नहीं होगी हरी मिर्च खराब, लंबे समय तक स्टोर करने के आसान किचन टिप्स

Also Read: Peanut Mint Chutney Recipe: मूंगफली और पुदीने से बनी यह चटनी हर स्नैक को बना देगी खास

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola