कंफर्टेबल और खूबसूरत, गर्मियों में पहनें ये कुर्ती डिजाइन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Feb 2026 2:26 PM
कुर्ती डिजाइन (AI Image)
Kurti Ideas For Summer: गर्मी के दिनों के लिए आप भी खूबसूरत कुर्ती की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में कुर्ती डिजाइन के बारे में जान सकती हैं.
Kurti Ideas For Summer: सर्दियों का मौसम अब जाने वाला है. मौसम में बदलाव आते ही लोग अपने वार्डरोब में भी चेंज करने लगते हैं. लोग गर्म कपड़ों को स्टोर करने लगते हैं और गर्मी में पहनने वाले कपड़ों को निकालने लगते हैं. कई लोग नए कपड़े भी खरीदते हैं जिससे गर्मियों में फैशनेबल दिख सकें. अगर आप ऑफिस, रोजाना पहनने के लिए या कैजुअल आउटिंग के लिए कुर्ती डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल में आप कुछ कुर्ती डिजाइन देख सकती हैं जिसे आप गर्मियों में पहन सकती हैं.
कॉटन प्रिंटेड कुर्ती

गर्मियों में कॉटन कुर्ती पहनने में काफी आरामदायक होती है. आप कॉटन प्रिंटेड कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं. आप इसे पेस्टल या ब्राइट कलर्स में चुन सकती हैं. इस कुर्ती का आप पैंट, जींस या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. हल्के एक्सेसरीज और सिंपल सैंडल्स के साथ आप इसे पहनें और अपने लुक को पूरा करें.
शॉर्ट कुर्ती

आप शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती है. हल्के रंग और सिंपल डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती रोजाना आप पहन सकती हैं. इसे आप जींस के साथ पहनकर बाहर भी जा सकती हैं.
स्लीवलेस कुर्ती

गर्मियों में आप स्लीवलेस कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं. इस कुर्ती डिजाइन को आप अपने कुर्ती कलेक्शन में जरूर शामिल करें. ये कुर्ती न सिर्फ आरामदायक होती है बल्कि पहनने के बाद आपको स्टाइलिश लुक भी देती है. आप इसे प्लेन या प्रिंटेड डिजाइन में ट्राई कर सकती हैं.
सिंपल एम्ब्रॉइडरी कुर्ती

आप कॉलेज या ऑफिस के लिए सिंपल एम्ब्रॉइडरी कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं. कुर्ती में की गई एम्ब्रॉइडरी देखने में बहुत सुंदर लगती है. इसके साथ चूड़ियां, ईयररिंग्स और खूबसूरत फुटवियर पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स
यह भी पढ़ें: Contrast Blouse Design With Red Saree: लाल साड़ी में पाएं ग्लैमरस लुक, इन ब्लाउज डिजाइन से दिखें स्टाइलिश और आकर्षक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










