घर पर ही पाएं पार्लर जैसे स्मूद और सिल्की बाल, जानें कंडीशनर बनाने का आसान तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 Jul 2024 3:29 PM

विज्ञापन

Hair Care: आज हम आपको कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही कंडीशनर तैयार कर स्मूद और सिल्की बाल हासिल कर सकते है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों को हेल्दी रखने के लिए शैम्पू करना जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना होता है. जब आप शैम्पू के बाद अपने बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके बालों को स्मूथ और सिल्की बनाता है. कहा जाता है कि कंडीशनर आपके डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने की भी क्षमता रखता है. वैसे तो मार्केट में आपको कई तरह के कंडीशनर मिल जाएंगे लेकिन, आज हम आपको बताने जा रहे है कि आप किस तरह से अपने घर पर ही कंडीशनर तैयार कर बिलकुल पार्लर की ही तरह स्मूद और सिल्की बाल पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

नारियल तेल और हनी से कैसे बनाएं कंडीशनर

अगर आप घर पर ही नारियल के तेल और हनी की मदद से कंडीशनर तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दो चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच हनी और एक चम्मच एलो वेरा जेल की जरुरत पड़ेगी. इन तीनों चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से फेट लें. गीले बालों पर इस मिक्सचर को लगा लें और 15 से 20 मिनट इसे छोड़ दें. आखिरी में गुनगुने पानी से इसे अच्छी तरह से धो लें.

Curly Hair Care: बरसात के मौसम में इस तरह रखें अपने घुंघराले बालों का ख्याल, जाने तरीका

Haircare Tips : आज ही छोड़ दें प्लास्टिक के कंगों से बाल सुलझाना, अपनाएं दूसरे उपाय

Hair Care: जानिए एक हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए शैम्पू ?

शीआ बटर और एलो वेरा कंडीशनर

शीआ बटर और एलो वेरा कंडीशनर से कंडीशनर तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच शीआ बटर को पिघला लें. इसे तबतक गर्म करें जबतक यह पूरी तरह से पानी जैसा न हो जाए. इसके बाद इसके एक चम्मच एलो वेरा मिला दें और 5 से 10 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑइल मिला दें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. अब आप इसे अपने गीले बालों पर लगा लें. 20 से 30 मिनट रहने देने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.

Haircare Tips : रात में अलसी का पानी लगाने से बाल दिखते है सिल्की और शाइनी, जानें जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola