ePaper

होली पर ट्राई करें सुपर टेस्टी रोज मिल्क, स्वाद चखते ही हो जाएंगे खुश

Updated at : 23 Feb 2026 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Rose Milk Easy Recipe In Hindi

रोज मिल्क रेसिपी (Image-Gemini)

Holi Special Rose Milk: इस बार होली के मौके पर आप रोज मिल्क बनाकर जरूर ट्राई करें. दिखने में खूबसूरत यह मिल्क स्वाद में भी बेस्ट होता है. आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Holi Special Rose Milk: होली के मौके पर आप तरह-तरह के पकवान बनाने की प्लानिंग कर रहे होंगे. इन पकवानों में बच्चे और बड़े सभी की पसंद का ख्याल रखा जाएगा. ऐसे में हम आपको आज होली स्पेशल रोज मिल्क बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बाकी पकवानों के साथ आप इसे मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद सही मायने में सुपर टेस्टी होता है. बच्चे क्या बड़े भी इसे पीकर खुश हो जाएंगे.

रोज मिल्क बनाने की सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 2 कप
  • गुलाब शरबत/रोज सिरप – 2 टेबलस्पून
  • चीनी – स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर – 1 चुटकी
  • दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा (ऑप्शनल)
  • चक्र फूल – 1 (ऑप्शनल)
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां –  सजाने के लिए
  • बर्फ – अगर ठंडा करना है

यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी

रोज मिल्क बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को धीमी आंच पर उबाल लें.
  • फिर इसमें आप दालचीनी और चक्र फूल डाल कर 2-3 मिनट तक पका लें.
  • ध्यान रखें कि यह पूरी तरह ऑप्शनल है, यानी आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं.
  • अब आप गैस बंद कर दें और दूध को हल्का ठंडा होने दें.
  • इसके बाद आप इसमें गुलाब शरबत और इलायची पाउडर मिक्स कर दें.
  • फिर इसमें आप जरूरत के अनुसार चीनी मिलाएं.
  • इन सभी चीजों को डालने के बाद अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब इसे आप थोड़ा ठंडा करने के लिए फ्रिज में डाल दें.
  • अब आप इसे गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर दें.

यह भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

यह भी पढ़ें: होली पर बेक्ड गुजिया से करें मुंह मीठा, नोट करें सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola