ePaper

क्या आप भी खाने के बाद पीते हैं चाय? जान लें नुकसान

Updated at : 17 Jun 2024 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
क्या आप भी खाने के बाद पीते हैं चाय? जान लें नुकसान

Health Benefits Of Black Tea

Health Tips: अगर आप भी खाना खाने के बाद या फिर बेवक़्त चाय पीते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम इसकी वजह से होने वाले नुकसानों के बारे में आपको बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Health Tips: भारत एक ऐसा देश है जहां लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय का सेवन करना पसंद करते हैं. वहीं, जब पूरे दिन काम करके थक जाते हैं तो इसे थकान को दूर करने के लिए भी चाय का ही सेवन करते है. यहां चाय को एक नशे की तरह इस्तेमाल किया जाता है. खाना खाने से पहले चाय और खाना खाने के बाद भी चाय. ऐसे में अगर आप भी चाय पीना पसंद करते हैं और किसी भी भोजन से पहले या बाद में चाय पीना पसंद करते हैं तो यह स्टोरी आपके काम की है. बता दें अगर आप किसी भी भोजन से पहले या फिर बाद में चाय का सेवन करते हैं तो ऐसा कर आप सिर्फ अपने सेहत को नुकसान पंहुचा रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं

अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो आपके लिए सावधान हो जाने की जरूरत है. यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर काफी बुरा असर डाल सकता है. ऐसा करने पर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भोजन को सही तरह से हजम नहीं कर पाता है. इससे गैस और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है.

Also Read: Health Tips: ज्यादा सोने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आप भी जानें

Also Read: Health Tips: फ्रिज में रखते ही जहर बन जाती है ये चीजें, आप भी जानें

Also Read: Health Tips: कच्चा खाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है इन चीजों को उबालकर खाना, मिलेंगे बड़े फायदे

आयरन की शरीर में कमी

अगर आप भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो ऐसे में आपके शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. अगर ऐसा होता है तो आपके शरीर में आयरन की कमी होने लगती है जिस वजह से अनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है.

ब्लड प्रेशर

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कॉफ़ी की तरह ही चाय में भी कैफीन पाया जाता है. अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही कई अन्य तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको भूलकर भी भोजन के बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए.

Also Read: Health Tips: डेली नूडल्स खाना सेहत के लिए कितना खतरनाक? यहां जाने

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola