ePaper

Gold Earrings Design: होली पर पहनें लेटेस्ट डिजाइन के सोने के झुमके,जो आपको देंगे सेलिब्रिटी लुक

Updated at : 11 Mar 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Earrings Design: होली पर पहनें लेटेस्ट डिजाइन के सोने के झुमके,जो आपको देंगे सेलिब्रिटी लुक

Gold Earrings Design: होली में गोल्ड के इन खूबसूरत और ट्रेंडी झुमकों के साथ अपने लुक को एक नया ट्विस्ट दें और बनें सभी की नजर का आकर्षण.

विज्ञापन

Gold Earrings Design: होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का पर्व होता है और इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आपको अपनी स्टाइल को भी एक नया ट्विस्ट देना चाहिए़.अगर आप होली पर कुछ अलग और खास पहनने का सोच रही हैं तो सोने के झुमके आपके लुक को शानदार बना सकते हैं.

सोने के झुमके के लेटेस्ट डिजाइनों में क्लासिक और मॉडर्न दोनों स्टाइल्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है जो आपको एक सेलिब्रिटी की तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देंगे.

अगर आप कुछ हल्का और स्टाइलिश चाहती हैं तो मिनी गोल्ड डांगलर्स परफेक्ट विकल्प हैं. ये झुमके हल्के होते हुए भी आपके लुक को बेमिसाल बना देते हैं और होली के रंगों के साथ इनका मेल शानदार लगता है.

चांदबाली झुमके सदाबहार स्टाइल हैं जो हमेशा ट्रेंड में रहते हैं.सोने में बनी चांदबाली आपको एक पारंपरिक और समकालीन लुक देती है जो होली की महफिल में आपकी खूबसूरती को और निखार देती है.

इस होली फ्लॉवर-पेटल डिजाइन्स वाले गोल्ड झुमके एक आकर्षक विकल्प हो सकते हैं. इन डिजाइनों में नाजुक और प्यारे फूलों की डिजाइन होती है जो होली के रंगों से मेल खाती हैं और आपको एक सेलिब्रिटी लुक देती हैं.

अगर आप एक ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो जेमस्टोन से एम्बेलिश्ड गोल्ड झुमके एक बेहतरीन चॉइस हैं. इन झुमकों में हीरे या रत्न की नकल से बना खूबसूरत एंबलिशमेंट होता है जो आपको लाइटिंग में भी चमकदार दिखाता है.

Gold earrings design
Gold earrings design

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Bridal Nose Ring Designs: दुल्हन के लिए नथ के ये खूबसूरत डिजाइन,हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola