Gardening Tips: गर्मी में महंगी सब्जी पड़ती है जेब पर भारी, इन तरीकों से घर की छत पर उगा सकते हैं
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Mar 2025 1:18 PM
gardening tips
Gardening Tips: किचन गार्डन में सब्जी उगाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. इन तरीकों से आसानी से आप अपने छत पर सब्जी उगा सकते हैं.
Gardening Tips: अपने हाथों और मेहनत से उगाई गई सब्जी का इस्तेमाल करना बहुत ही खास अनुभव होता है. कई लोगों के लिए गार्डनिंग एक शौक होता है. गार्डनिंग करने से आपका खाली समय भी इस्तेमाल होता है और यह मन को भी शांत रखने में मदद करता है. गर्मी के दिनों में सब्जियां महंगी हो जाती है. आप कुछ सब्जियों को अपने किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं और इनका सेवन भी कर सकते हैं. घर में उगाई गई सब्जियों का एक फायदा ये होता है कि आप इसे पूरी तरह से ऑर्गेनिक तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन चीजों को आप गमले में उगा सकते हैं.
भिंडी को उगाएं आसानी से

भिंडी गर्मी में सबसे आम सब्जी है. इसे आप इन तरीकों से आसानी से घर पर ही उगा सकते हैं. भिंडी उगाने के लिए आप सही बीज का चयन करें. गमले में मिट्टी तैयार कर के रख लें. मिट्टी में बालू और गोबर को भी मिक्स कर दें. बीजों को 1-2 इंच के गड्ढों में रोपें और मिट्टी से ढक दें. गमले में मिट्टी को समय-समय पर खुदाई करें ताकि अच्छी ग्रोथ हो. इसमें जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें ताकि भिंडी को पोषण मिल सके. पानी और धूप की मात्रा का भी ध्यान रखें.
गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: घर के गार्डन में लगाएं ये बेहतरीन फूल, खुशबुओं और ताजगी से भरा रहेगा मकान
लौकी को भी जरूर लगाएं

लौकी की सब्जी को गर्मी में अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. लौकी के लिए चौड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें मिट्टी को अच्छे तरीके से तैयार कर के बीजों को डालें. नियमित समय पर पानी डालें ताकि बीज अंकुरित हो सके. खाद और वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल लौकी को बढ़ने में मदद करेगा. जब यह बड़ा होने लग जाए तब इसके लताओं को सपोर्ट दें ताकि लौकी अच्छे से बढ़ पाए. जब यह विकसित हो जाए तो इसका इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










