Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम

Updated:
विज्ञापन
Gardening Tips Summer season

Gardening Tips Summer season

Gardening Tips for Summer: पेड़-पौधे रखना आपका घर को सुंदर लुक देता है. मौसम बदलने के साथ प्लांट को अधिक देखभाल करना पड़ता है. ये तरीके आपकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

Gardening Tips for Summer: पेड़-पौधे लगाना कई लोगों को पसंद होता है. कम जगह होने पर भी लोग बागवानी कर लेते हैं. पौधे पर्यावरण के लिए तो जरूरी हैं साथ ही ये आपके घर की सुंदरता को भी और बढ़ा देते हैं. घर में पौधे रहने से आप उनके बीच में बैठकर सुबह और शाम के वक्त को एंजॉय कर सकते हैं. हरियाली और नेचर के करीब रहने से आपका मन भी शांत रहेगा. फूलों और पौधों की देखभाल करना आसान काम नहीं है और इसमें मेहनत भी बहुत लगती है. गर्मी का मौसम अब शुरू हो रहा है. इस सीजन में पौधों का खास देखभाल करना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में अधिक गर्मी के कारण पेड़-पौधों पर प्रभाव पड़ता है. कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर के आप पौधों की केयर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में. 

इस बात पर दें ध्यान 

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले आप पौधों की कटाई जरूर कर लें. कटाई करने से ये फायदा होगा कि पौधे और पेड़ में नई ब्रांच आएगी और समय पर कलियां भी लगेगी. प्लांट की कटिंग करने से ये अच्छे तरीका से बढ़ पाता है.

नहीं सूखेंगे पौधे 

पेड़-पौधों को हरा रखने के लिए पानी की कमी नहीं होने दें. पौधों में दो टाइम पानी जरूर दें. कोशिश यह करें की जब ज्यादा धूप हो तो पानी देने से बचें. अधिक पानी देना भी पौधों को नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण पौधा मर भी सकता है. 

यह भी पढ़ें: Money Plant Care : अगर आप भी अपने मनी प्लांट को रखना चाहते है हरा-भरा, तो जरूर करें ये काम

गर्मी में ये जरूर करें 

गर्मी में तेज धूप के कारण प्लांट्स अक्सर मुरझा जाते हैं या फिर सूखने लगते हैं. पौधों के विकास के लिए सूरज की रोशनी बहुत आवश्यक होता है मगर तेज धूप इन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. पौधों को बचाने के लिए आप छत पर शेड का निर्माण कर सकते हैं. 

इस स्टेप को न करें मिस  

पौधों को बढ़ने के लिए खाद का इस्तेमाल करना चाहिए. खाद डालने से आपके प्लांट तेजी से बढ़ेंगे और फूल से लदे हुए नजर आएंगे. खाद पौधों को जरूरी पोषण देता है. पौधे को लगाते समय मिट्टी का भी ध्यान रखें और गमलों में मिट्टी और गोबर को कुछ टाइम के बाद बदलें. मिट्टी को लंबे समय तक गीला रखने के लिए गमले में सूखे पत्तों को डालें. ये पत्ते आगे चलकर खाद के रूप में पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: आसानी से घर में लगाएं इन पौधों को, गर्मी में भी रहेंगे हरे-भरे

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola