ePaper

Gardening Tips: आसानी से घर में लगाएं इन पौधों को, गर्मी में भी रहेंगे हरे-भरे

Updated at : 19 Mar 2025 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
gardening tips

gardening tips

Gardening Tips: आपको भी गार्डनिंग का शौक है मगर घर में पौधे लगाने की जगह नहीं है तो आप अपनी बालकनी में इन पौधों को लगा सकते हैं. इन टिप्स से आपके पौधे हरे रहेंगे.

विज्ञापन

Gardening Tips: कुछ चीजें आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देती है पर कभी-कभी हमारे घर पर ये चीजें आसानी से नहीं मिल पाती है और इनको लेने के लिए मार्केट जाना पड़ता है. ऐसा हर समय पॉसिबल नहीं हो पाता है. अगर आप घर पर ही इन पौधों को उगा लेते हैं तो आप हर समय ताजा ही इन्हें यूज कर सकते हैं. घर में उगाने से आप इन पर पूरा ध्यान दे पाएंगे. करी पत्ता और पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल कई व्यंजन में होता है और इससे स्वाद भी दोगुना हो जाता है. गर्मियों के सीजन में पौधों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है. आजकल घरों में जगह की कमी देखी जाती है. अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो आप अपने बालकनी में भी इन पौधों को उगा सकते हैं. इन टिप्स को फॉलो करने से आपके पौधे भी हरे-भरे रहेंगे. 

पुदीना 

  • गर्मी का सीजन अब शुरू हो चुका है. इस सीजन में लोग अक्सर जूस और अलग-अलग तरह के पेय का सेवन करना पसंद करते हैं. पुदीना का गर्मी में काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसको सेवन करने से पेट ठंडा रहता है. इसको शरबत और चटनी के तौर पर भी सेवन किया जाता है. गर्मी में बाजार से लाया पुदीना जल्दी खराब भी हो जाता है.
  • गमले में लगाएं: पुदीना को बालकनी में लगाने के लिए आप गमले में मिट्टी, बालू और सूखे गोबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनको अच्छे तरीके से मिक्स करने के बाद आप पुदीना की कटिंग को गमले की मिट्टी में 2-3 इंच के गड्ढे में कटिंग को डाल दें.
  • पुदीने की देखभाल: पुदीना के पौधे में नमी बहुत ज्यादा जरूरी है और इसके लिए आप इसमें पानी जरूर दें. सूरज की रोशनी किसी भी पौधे के लिए जरूरी होती है कोशिश करें की आपका पौधा ज्यादा छांव में नहीं रहे. समय-समय पर इसमें गोबर और जैविक खाद डालते रहें. 

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Money Plant: क्या आपके मनीप्लांट की पत्तियां पीली हो रही हैं, ये हो सकते है कारण

करी पत्ता का पौधा 

  • करी पत्ता का पौधा खाने के स्वाद को बढ़ा देता है और इसका सेवन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. इसको भी गमले में आसानी से उगा सकते हैं. 
  • पौधे की देखभाल: करी पत्ता अक्सर सूखने लगता है. इसको हमेशा हरा-भरा रखने के लिए आप इसकी समय-समय पर कटिंग करते रहें. गर्मी से पहले जब इसमें फूल आने लगते हैं तब आप यह काम कर लें ताकि प्लांट की ग्रोथ अच्छे से हो पाए.   
  • पौधे में डालें ये एक चीज: अगर आप भी करी पत्ते की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें चावल का पानी जरूर डालें. चावल का पानी पौधों के लिए अच्छा फर्टिलाइजर है और ये नुकसानदायक भी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: घर के गार्डन में लगाएं ये बेहतरीन फूल, खुशबुओं और ताजगी से भरा रहेगा मकान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola