Floral Mandala Mehndi Design: साजन के नाम की मेंहदी से खिल उठेंगे प्यार के फूल,ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन

Floral Mandala Mehndi Design: फ्लोरल मंडला मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथों को जिसमें हो फूलों की नरमी और मंडला की खूबसूरती.
Floral Mandala Mehndi Design: जब प्यार दिल में हो और मौका खास हो तो मेंहदी की खुशबू में भी मोहब्बत घुल जाती है. फ्लोरल मंडला मेहंदी डिजाइन न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत होती है बल्कि हर रेखा में एक अनकही सी कहानी भी छुपी होती है साजन के नाम की.

अगर आप इस बार किसी फेस्टिवल, इंगेजमेंट या वेडिंग फंक्शन में कुछ ट्रेंडिंग और रोमांटिक डिजाइन चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके हाथों को भी और रिश्ते को भी खास बना देगा.

सिंपल सिंगल मंडला विद फ्लोरल एजेस डिजाइन में हथेली के बीचोंबीच एक बड़ा मंडला और उसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां बनाई जाती है. यह डिजाइन मिनिमल और एलिगेंट लुक देता है. रोजमर्रा या हल्के फंक्शन के लिए परफेक्ट होता है.

ड्यूल मंडला फ्लोरल डिजाइन में हथेली और कलाई दोनों पर मंडला बीच में जुड़ी हुई बेलों या फूलों के पैटर्न से बनाये जाते हैं. शादी या एंगेजमेंट जैसे खास मौकों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट होती है.

फ्लावर विद फिंगर लाइन वर्क में मंडला के चारों ओर बड़े-बड़े फूल और उंगलियों पर बेल या डॉट्स का काम होता है. यह इंस्टाग्राम पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

मिरर इमेज फ्लोरल मंडला दोनों हाथों में एक जैसा पैटर्न जो एक-दूसरे का प्रतिबिंब हो.फोटोशूट्स और ब्राइडल मेहंदी के लिए बेस्ट.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




