Famous Dishes in India Introduced By Mughals: इन डिशेज को मुगलों ने लाया था भारत, अब पूरी दुनियां है इनकी दीवानी

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Famous Dishes in India Introduced By Mughals

10 Famous Dishes in India Introduced By Mughals: माना जाता है कि आज के समय में जितने भी मशहूर मुगलई डिशेज हैं उन सब को मुगल शासकों द्वारा भारत में लाया गया था, ये डिशेज इतने यूनिक और स्वादिष्ट हैं कि इन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

Famous Dishes in India Introduced By Mughals: भारत का नाम दुनियाभर में विभिन्न प्रकार के खान पान के लिए मशहूर है. माना जाता है कि आज के समय में जितने भी मशहूर मुगलई डिशेज हैं उन सब को मुगल शासकों द्वारा भारत में लाया गया था, ये डिशेज इतने यूनिक और स्वादिष्ट हैं कि इन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनमें से कुछ मशहूर डिशेज पर.

नल्ली निहारी

नल्ली निहारी मुगलों के द्वारा लाई गई एक बेहद मशहूर डिश है जिसमें मटन के साथ रसदार हड्डियां होती हैं, कहा जाता है कि मुगलों द्वारा इसे सुबह के नाश्ते के बाद खूब खाया जाता था.

रोगन रोष

रोगन रोष पर्शिया के पारंपरिक खाने से प्रेरित एक डिश है जिसमें खास तौर से मटन की करी होती है. इसे सबसे पहले भारत में कश्मीर में बनाया जाता था.

बिरयानी

बिरयानी एक ऐसी डिश है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है, कहा जाता है कि इसे भारत में 16वीं सदी में मुगलों द्वारा लाया गया था और तब से अब तक ये डिश लोगों के बीच काफी मशहूर है.

नर्गिसी कोफ्ता

नर्गिसी कोफ्ता मुगल शासन के दौरान भारत के लखनऊ में बननी शुरू हुई. इसमें कबाब या कोफ्ता के साथ उबले हुए अंडे मौजूद होते हैं.

मुगलई परांठा

मुगल शासक जहांगीर के शासन के समय भारत में मुगलई परांठा का चलन शुरू हुआ. इस खास परांठे में अंडे या कीमा की स्टफिंग होती है और यह बेहद ही स्वादिष्ट होता है.

शाही टुकड़ा

मुगल शासन के दौरान शाही टुकड़ा नामक स्वीट डिश का आविष्कार हुआ था जो कि दुनियाभर में मौजूद है, ये दुनिया के सबसे पसंदीदा स्वीट डिशेज में से एक है, इसे खास तौर से ब्रेड और दूध से बनाया जाता है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola