रात में घोड़े बेचकर सोने जैसी चाहिए नींद, तो खाएं ये 5 चीजें
sleep
Sound Sleep: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आराम करना जरूरी होता है, जब हम रात में अच्छी तरह से सो नहीं पाते हैं तो इससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. अच्छी नींद लेने से हम कम बीमार पड़ते हैं, स्ट्रेस कम होता है, और ये हमें अपने काम में ध्यान देने में […]
Sound Sleep: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आराम करना जरूरी होता है, जब हम रात में अच्छी तरह से सो नहीं पाते हैं तो इससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. अच्छी नींद लेने से हम कम बीमार पड़ते हैं, स्ट्रेस कम होता है, और ये हमें अपने काम में ध्यान देने में मदद करता है. पर कई बार पेट की समस्यायों के वजह से हम ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं. अगर आप रात में अच्छी तरह से सोना चाहते हैं तो आपको इन सारी चीजों का सेवन करना चाहिए.
अजवाइन

हम कई बार रात में गैस या अनपच कि वजह से अच्छी तरह से सो नहीं पाते हैं. ऐसे में आपको रात में गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए. यह पेट की समस्या को दूर करने में मदद करता है और इसे खाने से आपको बेहतर नींद आएगी.
सौंफ

सौंफ के बहुत सारे लाभ होते हैं, यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करता है और साथ ही आपके गट के लिए भी अच्छा होता है. यह आपको अच्छी नींद देने में मदद करता है. रात में गुनगुने पानी के साथ एक चमच सौंफ लीजिए, इससे आपकी नींद में सुधार आएगा.
काला नमक

रात में हल्के गर्म पानी के साथ आप काला नमक लेंगे तो यह आपके पाचन में सुधार लाने में मदद करेगा. यह कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्यायों को दूर करने का काम करता है. यह आपको सोने और रिलैक्स करने में सहायता करेगा.
सौंठ का पाउडर

सौंठ के सेवन से आपको कब्ज जैसी समस्यायों से छुटकारा मिलता है. रात के समय गुनगुने पानी के साथ एक चमच सौंठ लें, इससे आपका शरीर रिलैक्स कर पाएगा और आपको अच्छी नींद भी आएगी.
त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण तीन फलों को मिलाकर बनता है, यह आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. यदि आप रात में होने वाले पेट की समस्यायों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो त्रिफला चूर्ण का सेवन जरूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










