ePaper

Gujarati Khatti Meethi Dal Recipe: रोटी के साथ परोसें गुजराती स्टाइल खट्टी-मीठी दाल, स्वाद ऐसा कि एक बार खा लिया तो हर रोज बनाएंगे

Updated at : 26 Nov 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarati Khatti Meethi Dal Recipe

Gujarati Khatti Meethi Dal Recipe, (AI Image)

Gujarati Khatti Meethi Dal Recipe: अगर आप अपने रोज के खाने में स्वाद में नयापन लाना चाहते हैं तो आप ये गुजराती स्टाइल खट्टी मीठी दाल को बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका लाजवाब स्वाद आपको खूब पसंद भी आएगा. 

विज्ञापन

Gujarati Khatti Meethi Dal Recipe: अगर आप हर रोज खाने के साथ एक ही तरह की दाल खाकर ऊब चुके हैं तो आप ये गुजराती स्टाइल खट्टी-मीठी दाल को रोटी या फिर दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. गुड़ की मिठास इस दाल को और भी ज्यादा खास बनाती है. इसे बनाना बेहद आसान हैं और आप इसे किसी भी मौके पर जल्दी से बनाकर तैयार भी कर सकते हैं. सुबह का नास्ता हो या फिर दोपहर की दाल चावल आप हर बार इस खट्टी-मीठी और स्वादिष्ट दाल को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी. 

गुजराती खट्टी मीठी दाल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • तुअर दाल – एक कप 
  • टमाटर – एक बारीक कटा हुआ 
  • धनिया – दो बड़े चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • करी पत्ता – 5 से 6
  • नमक – स्वादानुसार
  • गुड़ – आधा कप 
  • राई -आधा चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच
  • साबुत लाल मिर्च – 2 से 3
  • अदरक – आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लौंग – 3 से 4
  • दालचीनी – आधा इंच टुकड़ा 
  • हींग – एक चुटकी 
  • पानी – जरूरत के अनुसार  

गुजराती खट्टी मीठी दाल बनाने कि विधि क्या है?

  • गुजराती खट्टी मीठी दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक कप तुअर दाल को अच्छी तरह धोएं और पानी में भिगोकर रखें. 
  • इसके बाद प्रेशर कुकर में दाल को डालकर दोगुना पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल ज्यादा न पके नहीं तो स्वाद बिगड़ सकता है.
  • अब दाल पकने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गुड़ और कद्दूकस किया अदरक डालकर 10 मिनट के लिए उबाल लें. साथ ही इसमें एक कप गर्म पानी भी डालकर मिलाएं.
  • सभी चीजों को दाल में अच्छी तरह मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकने दें.
  • इसके बाद एक तड़के वाली पैन में तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और साबुत लाल मिर्च को डालकर पकने दें. 
  • अब तैयार तड़का को पके हुए दाल में डालें और फिर मध्यम आंच पर इसे 5 से 6 मिनट के लिए उबलने दें.
  • फिर तैयार दाल में ताजा हरा धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें. 
  • अब रोटी और चावल के साथ स्वादिष्ट खट्टी-मीठी दाल को गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mix Veg Oats Chilla For Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट चॉइस, बिना किसी झंझट मिनटों में तैयार करें मिक्स वेज ओट्स चीला

यह भी पढ़ें: Palak Paneer Paratha Recipe: सर्दियों के लिए परफेक्ट रेसिपी, सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक और पनीर से बने स्वादिष्ट पराठे

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola