Ease Your Life: देखें ये मजेदार आविष्कार, जो आपके जीवन को बना देंगे और आसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2022 6:39 PM
Ease Your Life: रोजमर्रा की चीजों को कभी-कभी बस थोड़े से ऐड-ऑन के साथ बेहतर बनाया जा सकता है. इस तरह के अद्भुत आविष्कार लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं. इतना ही नहीं लोग इन आविष्कारों का भरपूर इस्तेमाल कर अपने जीवन को मजेदार और आसान भी बना रहे है.

स्क्रैच-ऑफ गोली की बोतल का इस्तेमाल करने से बाद आप अपना विटामिन लेना कभी नहीं भूलेंगे. बता दें कि आज के भागदौड़ भरी जिंदगी के दौरान कई बार आप जरूरी दवाओं को लेना भूल जाते है. ऐसे में यह आविष्कार आपके काम आ सकेगा.

मोजे पहनने में अधिकतर लोग गलतियां करते है. ऐसे में लेबल किए गए मोजे का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर विकल्प है. बताते चलें कि माना जाता है कि जूतों का पहनावा, आपकी पर्सनैलिटी को बताता है. सॉक्स या शूज में की गई गलती आपके छिपाने से छिप नहीं सकती है.

बिना बॉटल ओपनर के किसी बॉटल को खोलना मुश्किल होता है. वो तब जब आप घर से बाहर है और अचानक से इसकी जरूरत पड़ जाएं तो समस्या और बड़ी हो जाती है. ऐसे में विशेष तौर पर इिजाइन किए गए इन चप्पल का उपयोग आपके सफर को और भी आसान बना देगा.

अपना वजन खुद माप सकने वाला सूटकेस का इस्तेमाल करने के कई फायदे है. बता दें कि अगर कोई यात्री ज्यादा वजन के सामान के साथ यात्रा करते पाया गया जाता है, तो उसे अलग से बैगेज रेट का कई गुना भुगतान करना होता है.

पार्क में बेंचों के नीचे रेल पटरी का इस्तेमाल एक अनोखा आविष्कार है. इससे बेंच को आसानी से एक जगह से दूसरे जगह मूव कराया जा सकता है. जिससे आप हमेशा छाया में रह सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










