Dry Fruits Benefits: मेमोरी पावर को करना है बूस्ट, तो अभी खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Dry Fruits Benefits: अगर काफी देर तक पढ़ाई करने के बावजूद आप को चीजें याद नहीं रहती तो ये हैं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिनके सेवन से आप का मेमोरी पावर बूस्ट होगा

विज्ञापन

Dry Fruits Benefits: अगर आप बहुत जल्दी चीजों को भूल जाते हैं, या काफी देर तक पढ़ाई करने के बावजूद आप को चीजें याद नहीं रहती और इस वजह से आप को अपने जीवन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ये हैं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिनके सेवन से आप का मेमोरी पावर बूस्ट होगा और आप को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी होंगे.

अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है, इसके सेवन से हमें कई जादुई फायदे होते हैं.

काजू

काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें अच्छी मात्रा में मैग्नेशियम मौजूद होता है, जो हमारे मस्तिष्क के फंक्शनिंग में बेहतर तरीके से मदद करता है, इसलिए रोजाना 4 से 5 काजू का सेवन अवश्य करें.

Also Read : Vastu Tips: बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा तो अभी अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगी धन की बरसात

खजूर

खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सक्रोज जैसे नेचुरल शुगर मौजूद होते हैं जो हमारे दिमाग को एक क्विक एनर्जी प्रदान करने में फायदेमंद साबित होते हैं.

किशमिश

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर होता है जो हमारे ऑक्सीजन के फ्लो को नियंत्रित करता है, इसलिए इसका सेवन हमारे ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Also Read : अगर गलती से निगल लिया च्यूइंग गम, तो क्या होता है उसका?

एप्रीकॉट

एप्रीकॉट जिसे हिंदी में सुखी खुबानी भी कहा जाता है, ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें भारी मात्रा में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, इसके सेवन से दिमाग में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है.

आलमंड

आलमंड यानी बादाम को हमेशा से हमारी मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए जाना जाता है. रोजाना रात को कुछ बादाम भिगोकर सुबह उन्हें खाना हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Also Read : Garlic for Weight Loss: अपनी डायट में करें लहसुन का इस्तेमाल, इस तरह वजन घटाने में करेगा मदद

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola