Garlic for Weight Loss: अपनी डायट में करें लहसुन का इस्तेमाल, इस तरह वजन घटाने में करेगा मदद

Updated:
विज्ञापन
Garlic for Weight Loss: अपनी डायट में करें लहसुन का इस्तेमाल, इस तरह वजन घटाने में करेगा मदद

Weight Loss Tips: अगर आप भी बढे हुए वजन की वजह से परेशान है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह अपने डायट में लहसुन का सेवन कर अपना वजन कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Garlic for Weight Loss: बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आप कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं. चाहे वह डायटिंग हो या फिर जिम जाकर वर्कआउट करना, हम इस तरह के सभी तरीके अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल डायट में कर भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर कैसे?

लहसुन चटनी
आप अपने खाने के साथ लहसुन की चटनी का भी सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको लहसुन को अच्छे से पीस कर उसकी चटनी बनानी होगी साथ ही उसमें आप स्वादनुसार मिर्च भी मिला सकते हैं.

Hair Care Tips: अगर आपके दोमुंहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती, तो अभी शुरु करें ये घरेलु उपाय: Garlic for Weight Loss: अपनी डायट में करें लहसुन का इस्तेमाल, इस तरह वजन घटाने में करेगा मदद

लहसुन स्मूदी
अपने खान-पान में बेहतरीन स्वाद लाने के लिए आप स्मूदी में कुछ लहसुन और लौंग मिला कर एक हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करेगा.

ग्वाकामोल में लहसुन
एवोकाडो से बने सलाद या फिर उसकी चटनी में लहसुन मिला कर आप उसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं साथ ही वजन कम करने में तेजी से असर करेगा.

Mental Health : गर्लफ्रेंड बार-बार गुस्साए तो अपनाएं ये 5 टिप्स, आसानी से हो जाएगी फ्रेंडशिप: Garlic for Weight Loss: अपनी डायट में करें लहसुन का इस्तेमाल, इस तरह वजन घटाने में करेगा मदद

सब्जियों में लहसुन
जब भी आप सब्जी बना रहें हो तो उसे पकाने से पहले उसमें अपने हिसाब से लहसुन भी मिला दें जिससे आपकी सब्जी स्वादिष्ट भी बन जाएगी साथ ही वजन घटाने में कारगर साबित होगी.

भिगोए हुए लहसुन
लहसुन को आप पानी में थोड़ी देर भिगो कर, उसे आप सुबह में गुनगुने पानी और कुछ बूंद नींबू के साथ खाली पेट चबाए. ये आपके खाने को पचाने में मदद करेगा साथ ही इसे आप अपने डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.

लहसुन लेमन टी
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आप लेमन टी में लहसुन मिलाएं जिससे आपका फैट भी कम होगा और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा.

ऑमलेट में लहसुन
अगर आप हेल्दी डाइट के लिए ऑमलेट खाते हैं तो आप उसमें लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं, जो की आपके सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola