ePaper

Cheese Balls Recipe: बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएंगी ये क्रिस्पी चीज बॉल्स, मिनटों में बनाएं पार्टी स्पेशल स्नैक

Updated at : 21 Oct 2025 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Cheese Balls Recipe

Cheese Balls Recipe

Cheese Balls Recipe: बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आने वाली क्रिस्पी चीज बॉल्स रेसिपी. मिनटों में बनाएं यह आसान और स्वादिष्ट पार्टी स्नैक, जो सबका दिल जीत लेगा.

विज्ञापन

Cheese Balls Recipe: अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो कम समय में तैयार हो जाए और सबका दिल जीत ले, तो ये क्रिस्पी चीज बॉल्स आपके लिए परफेक्ट हैं. बच्चों की टिफिन से लेकर बड़ों की पार्टी तक, ये चीज बॉल्स हर मौके पर हिट साबित होती हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी , इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि ये सभी को पसंद आता है. तो आइए जानें, कैसे बनाएं ये झटपट तैयार होने वाला स्वादिष्ट स्नैक.

चीज बॉल्स बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत होती है?

आलू – 100 ग्राम
चीज – 1/2 कप कद्दूकस
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1 चुटकी
धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच
बेसन – 4 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए

क्रिस्पी चीज बॉल्स कैसे बनाएं?

सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें.
दूसरी तरफ 60 ग्राम चीज को कद्दूकस कर लें और अलग रख दें.
अब मैश किए हुए आलू में काली मिर्च (दरदरी या पाउडर), जीरा पाउडर, एक चुटकी गरम मसाला (ऑप्शनल), और बारीक कटा हुआ हरा धनिया या पार्सली मिलाएं.
फिर इसमें बेसन डालें. आप चाहें तो बेसन की जगह मैदा या कॉर्नफ्लोर (कॉर्नस्टार्च) भी डाल सकते हैं. फिर सब कुछ अच्छे से मिला लें.
अब इस मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ चीज और दो चुटकी काला नमक डालें. ध्यान रखें कि चीज में पहले से नमक होता है, इसलिए स्वाद अनुसार ही और नमक डालें. आप काला नमक की जगह साधारण नमक या सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
फिर सब सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर चख लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा और नमक या काली मिर्च डाल सकते हैं. फिर इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और एक छोटा बॉल तलने के लिए अलग रखें.
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो टेस्ट के लिए छोटा बॉल डालें. अगर वह नहीं टूटता है, तो बाकी बॉल्स भी तल सकते हैं. अगर वह टूट जाए, तो मिश्रण में 1 से 2 चम्मच बेसन और मिला लें.
अब बाकी के सारे बॉल्स गरम तेल में डालें और जब एक तरफ से सुनहरे होने लगें, तो चम्मच से पलटते रहें. इन्हें तब तक तलें जब तक सभी तरफ से अच्छे से सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं.
तले हुए बॉल्स को किचन पेपर पर निकालें ताकि एक्सट्रा तेल निकल जाए. इन्हें गरमा गरम टोमैटो केचप, धनिया चटनी, पुदीना चटनी या अपनी पसंद की किसी डिप के साथ परोसें. इन्हें तुरंत गरम-गरम परोसने से इनका स्वाद सबसे अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें: Veg Bread Bhurji Recipe: सुबह के नाश्ते में भरपूर स्वाद और एनर्जी, झटपट ट्राई करें वेज ब्रेड भुर्जी रेसिपी

ये भी पढ़ें: Dahi Sandwich Recipe: मिनटों में बनाएं ठंडी ठंडी और क्रीमी दही सैंडविच, सभी को आएगा बेहद पसंद

ये भी पढ़ें: Chocolate Chip Cookies: बच्चों के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे की चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी

ये भी पढ़ें: Jeera Biscuit Recipe: घर पर बनाएं बेकरी जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट, खाते ही मन खुश हो जाए

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola