ePaper

Crispy Honey Chili Potato Recipe: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी और चटपटी हनी चिली पोटैटो

Updated at : 07 Nov 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Crispy Honey Chili Potato Recipe: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी और चटपटी हनी चिली पोटैटो

Crispy Honey Chili Potato Recipe

Crispy Honey Chili Potato Recipe : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल स्वीट और स्पाइसी आलू स्नैक जो हर कोई पसंद करेगा.

विज्ञापन

Crispy Honey Chili Potato Recipe: कभी-कभी घर में ही कुछ रेस्टोरेंट स्टाइल स्नैक्स खाने का मन करता है.ऐसे में क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो से बेहतर क्या हो सकता है. इस डिश में आलू की क्रिस्पीनेस और सॉस की परफेक्ट मिठास और तीखापन इसका स्वाद दोगुना कर देती है.यह रेसिपी इतनी आसान है कि इसे कोई भी बिगिनर मिनटों में बना सकता है और सबसे अच्छी बात आलू लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहेंगे.तो अपने परिवार और दोस्तों को कुछ टेस्टी और क्रिस्पी बना कर खिलाते हैं और आज बनाते हैं चटपटी हनी चिली पोटैटो.

सामग्री

  • आलू – 3 मध्यम, पतले स्ट्रिप्स में कटे हुए
  • मकई का स्टार्च – 3 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • लहसुन – 4 से 5 कलियां, बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2–3, बारीक कटी
  • शहद – 2 टेबलस्पून
  • सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
  • टोमैटो सॉस – 1 टेबलस्पून
  • काली मिर्च – ½ चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

विधि

आलू तैयार करना

  • आलू को धोकर पतले स्ट्रिप्स में काटें.
  • पानी में 10 मिनट भिगोकर अतिरिक्त स्टार्च निकालें.फिर कपड़े से सुखा लें.
  • मकई के स्टार्च में हल्का कोट करें.

आलू क्रिस्पी तलना

  • कड़ाही में तेल गरम करें.
  • आलू को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • निकालकर पेपर टॉवल पर रखें.

सॉस तैयार करना

  • कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें.
  • लहसुन और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड भूनें.
  • शहद, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, काली मिर्च डालें.
  • मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट पकाएं.

आलू को सॉस में कोट करना

  • क्रिस्पी आलू सॉस में डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • ऊपर से हरा धनिया छिड़कें.
  • गरमागरम परोसें.
  • चाहें तो साइड में हरी चटनी या मेयो-सॉस भी डाल सकते हैं.

Also read : High Protein Moong Dal Mughlai Recipe: बिना क्रीम के 30 मिनट में बनाएं हाई प्रोटीन मघलाई मूंग दाल

Also Read : Moong Dal Chilla Sandwich: मिनटों में बनाए हेल्दी ब्रेकफास्ट,हाई‑प्रोटीन मूंग दाल चिल्ला सैंडविच

Also Read : Instant Coriander Pickle Recipe: बिना धूप के झटपट बनाएं धनिया का चटपटा अचार,साल भर रहेगा फ्रेश

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola