Parenting Mistakes: अनजाने में भी न करें पैरेंटिंग से जुड़ी ये गलतियां, जानें सही परवरिश का क्या है सीक्रेट

Ai generated image
Parenting Mistakes: क्या आपका बच्चा बात नहीं मानता? गुस्सा ज्यादा करता है या फिर बहुत चुपचाप रहता है? क्या आप सोचते हैं कि आप एक अच्छे माता-पिता हैं, लेकिन फिर भी कुछ तो ऐसा है जो ठीक नहीं चल रहा? अगर इन सवालों का जवाब “हां” है, तो आपको यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है.
Parenting Mistakes: कई बार हम माता-पिता बनकर सोचते हैं कि सिर्फ प्यार और जरूरतें पूरी करना ही परवरिश है, लेकिन असल में बच्चों की परवरिश एक साइंस है, जिसमें छोटी-छोटी बातें बड़ी भूमिका निभाती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 सीक्रेट्स जिन्हें जानकर आप समझ पाएंगे कि एक बच्चे को कैसे सफल, समझदार और खुशहाल बनाया जा सकता है. चलिए जानते है विस्तार से.
क्या आपका बच्चा आपसे डरता है या आपसे जुड़ा हुआ है?
बहुत से माता-पिता अनुशासन के नाम पर बच्चों को डरा देते हैं. इससे बच्चा आज्ञाकारी तो बन सकता है, लेकिन वह कभी अपने मन की बात नहीं कह पाएगा. असली परवरिश तब होती है जब बच्चा आपसे बिना डरे हर बात शेयर कर सके.
पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित
बच्चों का भविष्य तय करते हैं आपकी बातें
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप दिनभर में अपने बच्चे से क्या-क्या कहते हैं? “तू कुछ नहीं कर सकता”, “तू हमेशा गलती करता है” जैसे वाक्य बच्चों की सोच को कुंठित कर देते हैं. वहीं, “तुम कर सकते हो”, “मुझ पर भरोसा है तुम्हारे ऊपर” जैसे शब्द उनमें आत्मविश्वास भर देते हैं. आपकी बातें उनके दिमाग में गहराई से बैठती हैं.
क्या आप बच्चों को ‘ना’ कहना सिखा रहे हैं?
बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज दिला देते हैं जैसे कि खिलौने, मोबाइल, चॉकलेट और बाकी सभी चीजें. लेकिन क्या आप जानते हैं, हर बार “हां” कहने से बच्चा “ना” सुनने की ताकत खो देता है? जब असल जिंदगी में उसे किसी से ना मिलेगी, वह टूट सकता है. इसलिए उन्हें बाउंडरीज की वैल्यू समझाना जरूरी है.
क्या आपने कभी बच्चे से माफी मांगी है?
अगर नहीं, तो शायद आपसे एक बड़ा मौका छूट गया है. बच्चों को यह सिखाना कि गलती कोई भी कर सकता है और माफी मांगना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है या काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. यह उन्हें विनम्र और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है. आप जब खुद उदाहरण बनते हैं तभी वे सीखते हैं.
बच्चे के करियर का चुनाव
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर या अफसर बने. लेकिन, क्या आपने कभी पूछा कि वह क्या बनना चाहता है? अपने सपनों को थोपने के बजाय उसके सपनों को पंख दें और यही असली परवरिश है.
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: दोगुनी रफ्तार से ग्रो करेंगे बच्चे, खाना खिलाते समय इन बातों को ख्याल रखें पैरेंट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










