Parenting Tips: दोगुनी रफ्तार से ग्रो करेंगे बच्चे, खाना खिलाते समय इन बातों को ख्याल रखें पैरेंट्स

Updated:
विज्ञापन
Parenting Tips: दोगुनी रफ्तार से ग्रो करेंगे बच्चे, खाना खिलाते समय इन बातों को ख्याल रखें पैरेंट्स

parenting tips

Parenting Tips: अगर आप छाते हैं कि आपके बच्चे मेंटली और फिजिकली बेहतर तरीके से ग्रो करें तो ऐसे में आपको उन्हें खाना खिलते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: घर के छोटे बच्चे जो होते हैं वे अक्सर खाना खाते समय सबसे ज्यादा नखरा करते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि वे सही तरीके से मेंटली और फिजिकली ग्रो नहीं कर पाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बच्चे खाना खाते समय सबसे ज्यादा नखरा करते हैं और इस वजह से पैरेंट्स के दिमाग में उनके ग्रोथ को लेकर चिंता हमेशा लगी हुई रहती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करना शुरू कर दें तो आपके बच्चे बिना नखरा किये और ज्यादा खाते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

खाने के लिए एक टाइम करें फिक्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे बिना नखरा किये चुपचाप उनके सामने रखी चीजों को खा लें तो इसके लिए सबसे जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें एक निर्धारित समय पर खाना खिलाना शुरू कर दें. जब आप एक टाइम फिक्स करते हैं तो उस समय उन्हें खुद ही भूख लग जाती है और वे इस समय का इंतजार करते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

स्मार्टफोन और टीवी से रखें दूर

जब आप अपने बच्चों को खाना खिला रहे हों तो आपको उनके हाथ में न ही स्मार्टफोन देना चाहिए और न ही आपको टीवी चलानी चाहिए. जब आप उनके सामने टीवी या फिर स्मार्टफोन रख देते हैं तो उनका ध्यान भटका हुआ रहता है. कई बार ऐसा भी होता है कि उनका ध्यान भटके हुए रहने की वजह से ज्यादा खा लेते हैं या फिर कम खाते हैं. स्मार्टफोन और टीवी के सामने बैठाने से बेहतर है कि आप उनके साथ बैठकर खाएं.

खाने की चीजों में रखें वैरायटी

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने बच्चे को रोज खाने में एक जैसी चीजें देते हैं जिससे वे बोर हो जाते है और खाते समय उनका नखरा करना शुरू हो जाता है. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो इसलिए आपको उन्हें हर दिन अलग तरह की चीजें खाने में देनी चाहिए. अगर उन्हें कोई फास्ट फ़ूड पसंद है तो आपको उसे हेल्दी तरीके से पकाकर उन्हें खिलाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा मन लगाकर भोजन करता है.

जुगाड़ू बनना भी फायदेमंद

अगर आपका बच्चा खाने की चीजों को देखकर दूर भागता है तो आपको इसके लिए कुछ छोटे-छोटे जुगाड़ करने चाहिए. सबसे आसान तरीका है कि आप उनकी थाली को अच्छे से सजा लेना चाहिए. आप अगर चाहें तो उनके पसंद की चीजों को सॉस या फिर हल्के मसालों का इस्तेमाल कर और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola