Coconut Smoothie Recipe: व्रत के लिए परफेक्ट और आसान रेसिपी, तैयार करें कोकोनट स्मूदी

Updated:
विज्ञापन
coconut smoothie

coconut smoothie ( AI Image)

Coconut Smoothie Recipe: नवरात्रि के व्रत में कुछ टेस्टी और आसानी से बनने वाली रेसिपी को बनाना है तो आप कोकोनट स्मूदी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

विज्ञापन

Coconut Smoothie Recipe: व्रत में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीज का सेवन करना चाहते हैं जो हेल्दी और एनर्जेटिक हो और जिसे आसानी से तैयार किया जा सके और दिनभर व्रत रखते हुए भी शरीर में ताकत बनी रहे. नवरात्रि के व्रत के दौरान अगर आप कुछ टेस्टी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो आप कोकोनट स्मूदी को बना सकते हैं. इस खास मौके पर नारियल से बनी स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन है. केले और नारियल के साथ बनी यह स्मूदी का स्वाद लाजवाब होता है. आप इस ड्रिंक को आसानी से बना सकते हैं. ये ड्रिंक बहुत स्वादिष्ट होता है जिसे आप एक बार ट्राई करेंगे तो आप इसे बार-बार बनाएंगे. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में. 

कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

  • नारियल ताजा- 1 कप
  • केला- 1
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच
  • दूध- 2 कप 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- 4-5
  • बादाम- बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
  • काजू- बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Sabudana Pakora For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना पकौड़े, जानें इस टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी

कोकोनट स्मूदी बनाने की विधि

  • कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए आप मिक्सर जार में केला को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें आप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ नारियल को डाल दें. इन दोनों को मिक्सर जार में डालें. इसमें आप दूध को मिक्स करें. अब आप इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करें. अब मिक्सर में इसे अच्छे से पीस लें.
  • इसमें आप बर्फ के टुकड़े डालकर क्रीमी और स्मूद टेक्सचर आने तक ब्लेंड करें.
  • अब आप स्मूदी को ग्लास में निकालें और ऊपर से शहद और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें.
  • ठंडी-ठंडी स्मूदी का व्रत में आप सेवन करें. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Aloo Jeera For Navratri Vrat: नवरात्रि उपवास के लिए आसान और टेस्टी आलू जीरा रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola