Chocolate Laddu Recipe: केक और आइसक्रीम छोड़िए, इस बार चॉकलेट से बनाएं ये मजेदार लड्डू

Chocolate Laddu Recipe (AI image)
Chocolate Laddu Recipe: इस आर्टिकल में हम आपको बेसन और सूजी के लड्डू नहीं, बल्कि चॉकलेट के टेस्टी लड्डू बनाने के बारे में बताएंगे.
Chocolate Laddu Recipe: चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चों हो या बड़े सबको खाने का मन करने लगता है. चॉकलेट शेक, आइसक्रीम और चॉकलेट से बनी केक तो आपने खूब खाया होगा, ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में चॉकलेट के लड्डू बनाने के बारे में बताएंगे. ये टेस्टी और चॉकलेट फ्लेवर से बनी लड्डू खाने में बहुत मजेदार होती है और बच्चों और बड़े दोनों को बहुत पसंद आती हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर बच्चों और बड़े के लिए चॉकलेट लड्डू बनाने की आसान रेसिपी.
चॉकलेट लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री है?
- बिस्किट – 1 कप (कोई भी पाउडर बना हुआ)
- कोको पाउडर – 2 चम्मच
- कंडेंस्ड मिल्क- ½ कप
- बटर – 1 चम्मच (पिघला हुआ)
- दूध – 2-3 चम्मच (जरूरत अनुसार)
- नारियल बुरादा / चॉकलेट स्प्रिंकल्स – लपेटने के लिए
यह भी पढ़ें- No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू
यह भी पढ़ें- Mungfali Ke Laddu: बिना खर्च, कम पैसों में बनाएं मेहमानों के लिए मूंगफली के लड्डू
चॉकलेट लड्डू बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बाउल में बिस्किट पाउडर और कोको पाउडर डालें. फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क और पिघला हुआ बटर मिलाएं.
- सारे चीजों को अच्छे से मिलाएं. अगर मिश्रण सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा जैसा गूंथ लें. अब तैयार हुए मिश्रण को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर छोटे-छोटे लड्डू का आकार दें.
- तैयार हुए लड्डुओं को नारियल बुरादे या चॉकलेट स्प्रिंकल्स में लपेटें. फिर इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें जिससे ये अच्छी तरह से सेट हो जाए. इसे निकालकर सबको सर्व करें और टेस्ट का मजा लें.
यह भी पढ़ें- Peanut Chocolate Laddu: बच्चों का फेवरेट बन जाएगा ये पीनट चॉकलेट लड्डू, मिनटों में घर पर करें तैयार
यह भी पढ़ें- Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: फेस्टिवल और सफर के लिए झटपट बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू
चॉकलेट से क्या-क्या बना सकते हैं?
चॉकलेट से आप केक, आइसक्रीम और कुकीज भी बना सकते हैं.
चॉकलेट लड्डू बनने में कितना टाइम लगता है?
चॉकलेट लड्डू बनने में 1 घंटा या 40 मिनट लग सकता है.
क्या इसमें काजू, किशमिश और बादाम डाल सकते हैं?
जी हां, आप इसमें अपने पसंद का ड्राई फ्रूट और कोको पाउडर भी डाल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










