No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू

Updated:
विज्ञापन
Oats Laddu Recipe

Oats Laddu Recipe (AI image)

No Sugar Oats Laddu Recipe: ओट्स से बना ये बिना चीनी का लड्डू स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे आप अपने हेल्दी डाइट और रोज के लिए घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.

विज्ञापन

No Sugar Oats Laddu Recipe: ओट्स को अक्सर हेल्दी नाश्ते या ब्रेकफास्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे हम अक्सर दूध या मसाले के साथ डिश, या चीला बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ओट्स से लड्डू ट्राई किया है? जी हां, बिना चीनी के इस्तेमाल से बना ये लड्डू खाने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे आप घर में रखी कुछ सामग्री और कम मेहनत के आसानी से बना सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस लेख में ओट्स लड्डू बनाने की विधि. 

ओट्स लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • ओट्स – 1 कप
  • कटे हुए मेवे (काजू / बादाम) -1/4 कप
  • घी – 2-3 चम्मच
  • खजूर पेस्ट – 2 चम्मच (इच्छानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • किशमिश / सूखे मेवे – 2 चम्मच

यह भी पढ़ें- Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: फेस्टिवल और सफर के लिए झटपट बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू

यह भी पढ़ें- Makhana Laddu Recipe: बिना चीनी, बिना ज्यादा मेहनत, बनाएं ये हेल्दी मखाना लड्डू 

ओट्स लड्डू बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें. फिर इसमें ओट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक 5-7 मिनट भूनें. 
  • अब भुने हुए ओट्स को एक बाउल में अलग रख दें. 
  • इसके बाद उसी पैन में बचा हुआ घी डालें. फिर कटे हुए मेवे और किशमिश डालकर 2-3 मिनट भूनें. 
  • अब भुने हुए ओट्स को पैन में वापस डालें. फिर इसमें खजूर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • लड्डू के मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और इसे ठंडा होने दें. 
  • अब हल्के हाथों से छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं, अगर मिश्रण चिपक रहा है, तो इसमें थोड़ा घी लगाकर आकार दें. 
  • तैयार हुए ओट्स लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में 7-10 दिन तक स्टोर करें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें- Khajur Roll Recipe: बिना चीनी के घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर रोल

यह भी पढ़ें- Mungfali Ke Laddu: बिना खर्च, कम पैसों में बनाएं मेहमानों के लिए मूंगफली के लड्डू 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola