Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: फेस्टिवल और सफर के लिए झटपट बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू

Dry Fruit Coconut Laddu (AI image)
Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: ड्राई फ्रूट और कोकोनट के मिश्रण से बना ये लड्डू स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. इसे आप कम में आसानी से घर पर बना सकते हैं.
Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: त्योहारों का दिन हो या बच्चों की टिफिन की तैयारी, ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू हर टाइम के लिए बेस्ट है. ये स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसको बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. कम समय में तैयार होकर ये लड्डू लंबे समय तक आप स्टोर करके रख सकते हैं. ऐसे में आपको चाहे त्योहार की मिठाई बनानी हो, सफर में ले जाने के लिए कुछ हेल्दी पैक करना हो, या फिर रोज शाम की चाय के साथ कुछ मीठा खाने का मन हो, ये लड्डू हर खास मौके के लिए परफेक्ट होगी.
ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 2 कप
- खजूर – 1 कप (बीज निकाले हुए और बारीक कटे)
- काजू – ¼ कप (कटे हुए)
- बादाम – ¼ कप (कटे हुए)
- पिस्ता – 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
- किशमिश – 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- घी – 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें- Makhana Laddu Recipe: बिना चीनी, बिना ज्यादा मेहनत, बनाएं ये हेल्दी मखाना लड्डू
ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई गरम करें, फिर उसमें कद्दूकस किया नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें.
- अब उसी कढ़ाई में घी डालें और कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता व किशमिश हल्का सा भून लें. फिर खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- भुने हुए ड्राई फ्रूट्स में खजूर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर आपको लड्डू का मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा सा और घी डाल सकते हैं.
- अब इसमें भुना हुआ नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- जब मिश्रण हल्का गुनगुना रहे, तब हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें.
- तैयार लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और टेस्ट का मजा लें.
Khajur Roll Recipe: बिना चीनी के घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर रोल
यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










