ePaper

Chanakya Niti: एक बार हाथ से निकल गई ये 4 चीजें जीवन में दोबारा नहीं मिलतीं, लोग अक्सर देर से समझते हैं इनकी कीमत

Updated at : 20 Nov 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on things that you dont get back in life

AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया है जो अगर किसी इंसान के जीवन से चली जाए तो उसे वह दोबारा कभी मिल नहीं सकता. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपको इन चीजों को खोने की गलती कभी नहीं करेंगे.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं थीं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश है तो उसे चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ खास चीजों का भी जिक्र किया है. इन चीजों का जिक्र करते हुए वे कहते हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के जीवन से ये चीजें चली जाती है तो उसे ये दोबारा मिलते नहीं है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

वापस नहीं मिलता बीता हुआ समय

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर दुनिया में कोई सबसे कीमती चीज है तो वह है आपका समय. अगर एक बार आपके हाथ से समय निकल जाता है तो चाहे आप कुछ भी कर लें वह वापस मिल नहीं सकता. अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो कि समय की कद्र नहीं करता तो यह बात तय है कि जीवन में आगे चलकर आपको पछतावा जरूर होगा. यह एक मुख्य कारण है कि आचार्य चाणक्य कभी भी बर्बाद करने की सलाह नहीं देते हैं. अगर आप किसी काम को अभी कर सकते हैं तो आपको इसे अभी कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें:  Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग भी अनजाने में कर बैठते हैं ये 4 बड़ी गलतियां, समय पर सुधारा नहीं तो बन सकते हैं बर्बादी का कारण

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: शादी करने से पहले इन बातों को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा पछतावा, आचार्य चाणक्य की हर लड़के और लड़की को चेतावनी

खोया हुआ भरोसा वापस पाना मुश्किल

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते की जो नींव होती है वह भरोसा ही होता है. चाणक्य के अनुसार अगर भरोसा एक बार टूट जाए तो उसे वापस पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. लोग आपकी गलतियों को माफ कर सकते हैं लेकिन टूटे हुए भरोसे को पहले जैसा बना पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. इसलिए रिश्तों में ईमानदारी और सच्चाई बनाए रखें, ताकि कभी किसी का भरोसा न टूटे.

कहा गया कठोर वचन

आचार्य चाणक्य के अनुसार जुबान से निकला हुआ कोई भी शब्द बिलकुल एक तीर की तरह होता है. अगर आपकी जुबान से कोई भी बात एक बार निकल जाए तो वह कभी वापस लौट नहीं सकता. कई बार ऐसा होता है कि आप गुस्से में सामने वाले से कुछ कह देते हैं जिसका उनके दिल पर काफी गहरा असर छूट जाता है. भले ही कितना भी समय क्यों न बीत जाए या फिर आप जीवन में कितने ही आगे क्यों न बढ़ जाएं आपकी बातों से पहुंचे चोटों को भुला पाना पॉसिबल नहीं होता. अगर आप जीवन में किसी को दुख पहुंचाने से बचना चाहते हैं तो किसी से कुछ भी कहने से पहले सोचें जरूर.

बीते हुए अवसर नहीं आते वापस

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कई मौके मिलेंगे, लेकिन हर मौका आपको दोबारा नहीं मिल सकता. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अवसरों को पहचान लेते हैं और तुरंत ही फैसले ले लेते हैं, जीवन में वही आगे बढ़ पाते हैं. जो भी व्यक्ति बार-बार सिर्फ चीजों को सोचता ही रहता है वह आने वाले हर मौके को खो देता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये 4 बुरी आदतें धीरे-धीरे कर देती हैं घर को कंगाल! लाख कोशिशों के बावजूद घर नहीं आती मां लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola